गर्मी से हाल बेहाल, पटना समेत 8 जिलों के लोग हो जाएं सावधान, लू का भी अलर्ट जारी

पटना : बिहार में गर्मी का सितम जारी है। बिहार सहित राजधानी पटना में भीषण गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पार कर रहा है। उमस भरी गर्मी के बाद रात में पारा लुढ़क जाता है। हालांकि रात में छिटपुर वर्षा के कारण राहत आंशिक रहती है। कई जिलों का पारा 40 डिग्री के पार जा चुका है। पटना मौसम विभाग का कहना है कि उमस और गर्म हवा से अभी राहत नहीं मिलने वाली है। सोमवार यानी 12 मई को पटना समेत प्रदेश के आठ जिलों में लू का पूर्वानुमान है। अधिकतम तापमान 40-43 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

Goal 7 22Scope News

मौसम विभाग ने लोगों को गर्मी से बचाव के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी है

मौसम विभाग ने लोगों को गर्मी से बचाव के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी है। पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, भागलपुर, पटना, शेखपुरा, छपरा और बांका जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है। दूसरी तरफ, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, सिवान, जमुई, मुंगेर, खगड़िया, गया, जहानाबाद, नालंदा, नवादा, लखीसराय, बेगूसराय, सहरसा, मधेपुरा, सुपौल, अररिया और पूर्णिया जिलों का मौसम भी बेहद गर्म रहने वाला है।

गर्मी से बचाव की एडवाइजरी जारी

सुबह से सूरज आग के गोले बरसाएगा। पूर्वानुमान के मुताबिक, उमस और तीखी धूप से लोगों की परेशानी बढ़ सकती है। आसमान से सूरज आग के गोले बरसाएगा। तेज धूप सुबह से बरकरार रहेगी। दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार जा सकता है।

यह भी देखें :

पारा जा सकता है 40 डिग्री के पार

मौसम विभाग की तरफ से जारी अपडेट के मुताबिक, रविवार यानी 11 मई को गया बिहार का सबसे गर्म जिला रहा। अधिकतम तापमान गया में 41 डिग्री सेल्सियस पार कर गया। अन्य जिलों में भी पारा 40-41 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले तीन दिनों तक लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। 15 मई से मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलेगा। तेज हवा के साथ बारिश की संभावना है। मानसून की भी एंट्री बिहार में समय से पहले हो सकती है।

यह भी पढ़े : मौसम विभाग ने बिहार के 12 जिलों के जारी किया येलो अलर्ट

Mumbai ATS Action: किशनगंज के युवक को जैश-ए-मोहम्मद से कथित संबंध...

 बिहार के किशनगंज निवासी 33 वर्षीय मोहम्मद हसन अबू सरमद अख्तर को मुंबई एटीएस ने गिरफ्तार किया है। जैश-ए-मोहम्मद से कथित संबंधों और सोशल...

JEE Main 2027: पहले सत्र के लिए आवेदन शुरू, 500 रुपये...

 JEE Main 2027 के पहले सत्र के लिए आवेदन शुरू हो गया है। 22 नवंबर तक फॉर्म भरें। लेट फीस 500 रुपये के साथ...

Jharkhand Weather Alert: रांची में 28 और 29 अक्टूबर को 60...

 झारखंड में 28 और 29 अक्टूबर को भारी बारिश, वज्रपात और 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवा चलने का अलर्ट जारी।...