बक्सर में 3 बजे तक 45.90 फीसदी मतदान, DM-SP ने किया वोटिंग

बक्सर : लोकसभा चुनाव के सातवें और आखिरी चरण के तहत शनिवार यानी एक जून को सुबह सात बजे से मतदान शुरू है। बिहार की बात करें तो यहां आठ सीटों पर चुनाव हो रहे हैं जिसमें नालंदा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर,  सासाराम, काराकाट और जहानाबाद में वोटिंग हो रहे हैं। साथ ही एक आरा जिले के अगिआंव विधानसभा सीट पर उपमतदान हो रहा है। वहीं बक्सर लोकसभा सीट पर दोपहर तीन बजे तक 45.90 फीसदी मतदान हुआ है।

GOAL Logo page 0001 22Scope News

बक्सर लोकसभा क्षेत्र सातवें और आखिरी चरण की वोटिंग सुबह सात बजे से जारी है। बक्सर में भी वोटिंग को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। अपने इलाके से सांसद चुनने के लिए लोग अभी से ही मतदान केंद्रों पर पहुंचने शुरू हो गए थे। शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान के लिए सभी केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सुबह से ही मतदाता वोट देने के लिए लाइन में लग गए हैं। डीएम अंशुल अग्रवाल और एसपी मनीष कुमार ने वोट देकर सेल्फी पॉइंट पर फोटो ली। बनारपुर गांव के किसानों ने वोट बहिष्कार के चर्चा पर विराम लगाते हुए कहा कि आपसी सहमति से वोट देने का निर्णय लिया है।

आपको बता दें कि बनारपुर गांव में बनाए गए 235, 236, 237 और 238 चार बूथ बनाए गए हैं, जहां महिला पुरुष और युवा बढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। मतदान को लेकर बक्सर जिला को यूपी के गाजीपुर जिला से जोड़ने वाली कर्मनाशा पुल पर सील किया गया है। प्राइवेट वाहनों की बारीकी से जांच के बाद छोड़ा जा रहा है। नवानगर प्रखंड के 309, 325 और 327 पर ईवीएम खराब होने से 30 मिनट तक चुनाव प्रभावित रहा। हालांकि फिलहाल ईवीएम बदल कर मतदान शुरू कर दिया गया है।

बक्सर में चतुष्कोणीय मुकाबला

बक्सर लोकसभा सीट पर इस बार चतुष्कोणीय मुकाबले के आसार दिखाई दे रहे हैं। इस सीट से बीजेपी ने जहां मिथिलेश तिवारी को उतारा है राजद ने सुधाकर सिंह पर दांव लगाया है। इसके अलावा पूर्व आईपीएस आनंद मिश्रा और इलाके के कद्दावर यादव नेता ददन पहलवान भी निर्दलीय कैंडिडेट के रूप में चुनावी मैदान में हैं।

33-बक्सर लोकसभा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र का मतदान प्रतिशत दोपहर 3 बजे तक

1. 199- ब्रह्मपुर – 42.54 फीसदी
2. 200- बक्सर- 49.04 फीसदी
3. 201- डुमराव – 44.05 फीसदी
4. 202- राजपुर- 47.03 फीसदी
5. 203- रामगढ़- 48.85 फीसदी
6. 210- दिनारा- 44.01 फीसदी

यह भी पढ़े : 7th Phase Election : दोपहर 3 बजे तक 42.95 फीसदी वोटिंग

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

धीरज कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img