Jharkhand Weather Update: साइक्लोनिक सर्कुलेशन से बदला मौसम, रांची समेत 15 जिलों में वज्रपात और तेज हवा का येलो अलर्ट

झारखंड में साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण मौसम बदला। रांची सहित 15 जिलों में वज्रपात और तेज हवा का येलो अलर्ट जारी, कई जगह बारिश दर्ज।


Jharkhand Weather Update : साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से झारखंड के मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है। मंगलवार को राज्य के कई जिलों में बारिश हुई और पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे। राजधानी रांची में सुबह से दोपहर तक धुंध और कोहरे जैसी स्थिति बनी रही, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ।

घने कोहरे के कारण रांची में हवाई सेवाओं पर भी असर पड़ा। सुबह के समय खराब दृश्यता के चलते एक विमान को रांची एयरपोर्ट पर उतरने के बजाय कोलकाता डायवर्ट करना पड़ा। मौसम में आए इस बदलाव के कारण लोगों को दिनभर ठंडी हवाओं और बादलों का सामना करना पड़ा।

रांची समेत 15 जिलों में वज्रपात और तेज हवा का येलो अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को रांची सहित राज्य के 15 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और तेज हवा चलने की संभावना है। इसे देखते हुए इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। जिन जिलों में यह चेतावनी जारी की गई है उनमें खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, गिरिडीह, देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज शामिल हैं।

मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है, खासकर खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की अपील की गई है।

13 और 14 मार्च को मौसम रहेगा साफ

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 13 और 14 मार्च को राज्य में मौसम साफ और शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि हो सकती है। तापमान बढ़ने के कारण लोगों को उमस का सामना भी करना पड़ सकता है।

हालांकि 15 मार्च से मौसम के फिर बदलने के संकेत मिल रहे हैं। 15 और 16 मार्च को सुबह के समय कोहरा छाने और दिन में आसमान में बादल रहने की संभावना है। इस दौरान कुछ स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है।

Ranchi University PhD Admission: रांची यूनिवर्सिटी में PhD इंटरव्यू की तारीख...

Ranchi University PhD Admission: रांची विश्वविद्यालय में पीएचडी नामांकन की प्रक्रिया जारी है। नामांकन के लिए अभ्यर्थियों का इंटरव्यू 22, 23 और 24 अक्टूबर...

Jamshedpur Encroachment: सरकारी-लीज जमीन पर कब्जा करने वालों पर सख्ती, 17...

Jamshedpur Encroachment: सरकारी और टाटा स्टील की लीज भूमि से अवैध कब्जे हटाने के लिए मंगलवार को धालभूम अनुमंडल प्रशासन, राजस्व विभाग और पुलिस...

Ranchi State Library Fire: फिरायालाल की स्टेट लाइब्रेरी में आग, छात्रों...

Ranchi State Library Fire: फिरायालाल स्थित स्टेट लाइब्रेरी में मंगलवार को अचानक आग लगने की सूचना से हड़कंप मच गया। लाइब्रेरी में मौजूद छात्रों...