56वें स्थापना दिवस पर BD College का बड़ा ऐलान, शुरू होंगे AI और EWM कोर्स

Patna: पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. उपेंद्र प्रसाद सिंह ने मंगलवार को कहा कि BD College ने कई नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। जल्द ही कॉलेज की पहचान राष्ट्रीय स्तर की होगी। प्रो. उपेंद्र बापू टावर और बीडी कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कॉलेज की 56वें स्थापना दिवस पर बतौर मुख्य अतिथि लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कॉलेज में हो रहे विकास कार्यों की सराहना की। कुलपति ने इस उपलब्धि का पूरा श्रेय कॉलेज की प्राचार्या प्रो. रत्ना के नेतृत्व को दिया।

कॉलेज को राष्ट्रीय पहचान दिलाने का लक्ष्य

इस अवसर पर प्राचार्या प्रो. रत्ना अमृत ने कहा कि बापू टावर सभागार में स्थापना दिवस मनाना अपने आप में प्रेरणादायी है। महात्मा गांधी के विचारों को उद्धृत करते हुए उन्होंने कहा कि आप वह परिवर्तन बनिए जो आप संसार में देखना चाहते हैं। महाविद्यालय का भी यही संकल्प और सामूहिक ध्येय है। प्रो. रत्ना ने बताया कि पदभार ग्रहण करते समय इस कॉलेज को पटना के प्रतिष्ठित महाविद्यालयों की श्रेणी में स्थापित करने का संकल्प लिया था और इस लक्ष्य की दिशा में लगातार कार्य हो रहा है। उन्होंने घोषणा की कि नए सत्र से कॉलेज में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और ईडब्ल्यूएम का पाठ्यक्रम शुरू किया जाएगा। इससे विद्यार्थियों को आधुनिक ज्ञान और कौशल प्राप्त होगा।

समारोह में BD College की शोध पत्रिका ज्योति शिखा और समाचार पत्रिका आकाशदीप का लोकार्पण किया गया। विशिष्ट अतिथि प्रो. राणा सिंह (सीआईएमपी) ने कहा कि प्राचार्या प्रो. रत्ना अमृत यथा नाम व गुण की कहावत को चरितार्थ करती हैं। उनके नेतृत्व में कॉलेज निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. अबू बकर रिजवी ने स्थापना दिवस को संस्थान की आत्मा के प्रति श्रद्धांजलि बताते हुए दोनों पत्रिकाओं के प्रकाशन को महत्वपूर्ण पहल बताया।

शोध पत्रिका ज्योति शिखा के संपादक डॉ. अमित कुमार ने प्रकाशन की सफलता का श्रेय प्राचार्या को देते हुए कहा कि फ्रंट से नेतृत्व करने वाला मार्गदर्शन कार्यों को सहज बनाता है। वहीं समाचार पत्रिका आकाशदीप के संपादक डॉ. यादव गुंजन रामराज ने संपादक मंडल के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए इसे कॉलेज के लिए नई शुरुआत बताया। समारोह में एनएसएस और एनसीसी के छात्र-छात्राओं द्वारा किए जा रहे सामाजिक उत्तरदायित्व,  हरित पहल और पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों की भी सराहना की गई।

Saffrn

Trending News

 Jharkhand Board Result 2026: मैट्रिक का रिजल्ट आज या कल, JAC...

 झारखंड बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट आज या कल जारी हो सकता है। JAC अंतिम चरण में तैयारी पूरी कर चुका है, 4.23...

Vishnupad Temple Corridor Project: गया में 2390 करोड़ की Mega योजना...

 मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गया के विष्णुपद मंदिर कॉरिडोर परियोजना की समीक्षा की। 2390 करोड़ की योजना में 694 स्ट्रक्चर, पार्किंग, घाट विकास और...

Bihar Road Project Update: Patna-Ara-Sasaram Highway समेत 18 बड़ी परियोजनाओं की...

बिहार में NHAI और MoRTH स्वीकृत सड़क परियोजनाओं की समीक्षा हुई। पटना-आरा-सासाराम प्रोजेक्ट, मोकामा-मुंगेर फोरलेन और पटना रिंग रोड पर तेजी के निर्देश।Bihar Road...

Bihar Cabinet Meeting: 22 बड़े फैसलों पर मुहर, Registration Rules 2026...

बिहार मंत्रिमंडल ने 22 अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी। Registration Rules 2026, NIFT स्थापना, महिला पुलिस के लिए स्कूटी और नए एयरपोर्ट विकास शामिल।Bihar...

Dhanbad में निजी स्कूलों की मनमानी को लेकर डीसी की विधायकों,...

Dhanbad: Dhanbad में निजी स्कूलों में मेंटनेंस और एनुअल चार्ज के नाम से री-एडमिशन लिया जा रहा है। जिसका अभिभावक संघ और कई अभिभावक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img