सऊदी अरब में फंसे झारखंड के 45 मजदूरों का खाना-पीना समाप्त, सरकार से लगायी गुहार

रांची. सऊदी अरब में फंसे झारखंड के 45 मजदूरों का खाना-पीना अब समाप्त हो रहा है, भारतीय दूतावास ने तीन दिनों के लिए उन्हें खाना-पीना उपलब्ध कराया था, जो 19 दिसंबर को समाप्त हो रहा है.

मजदूरों से संपर्क कर रहे एनजीओ ह्यूमन एंड हेरीटेज केयर के संस्थापक अमरदीप ने बताया कि सात दिसंबर को मजदूरों ने वीडियो कॉल के माध्यम से कहा था कि 11 मई को सभी मजदूर कॉमर्शियल टेक्नोलॉजी के ट्रांसमिशन लाइन में काम करने कॉन्ट्रैक्ट पर सऊदी अरब गये थे.

इसके एवज में बतौर कमीशन 55 हजार रुपये का भुगतान करना पड़ा. काम के बदले लाइनमैन को 1500 रियाल, हेल्पर को 1100 रियाल के अलावा ओवरटाइम के लिए 750 रियाल और खाने-पीने के लिए अलग से 300 रियाल देने का आश्वासन मिला था.

पर सात महीना काम करवाकर कंपनी ने मात्र दो महीने की मजदूरी का भुगतान किया. शेष भुगतान के लिए टालमटोल रवैया अपना रही है. इसके बाद मजदूरों ने हड़ताल ने कर दी तो कंपनी ने उन्हें खाना-पीना देना बंद कर दिया.

महानवमी पर CM सम्राट चौधरी ने किया कन्या पूजन, बिहार की...

 बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी पर पटना स्थित लोकसेवक आवास में हवन-पूजन और कन्या पूजन किया। मां दुर्गा से प्रदेश की सुख-शांति...

JTET Exam 2026: झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए हर जिले...

 झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर हर जिले में कंट्रोल रूम और आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर जारी होंगे। डीसी परीक्षा नियंत्रक होंगे। प्रश्नपत्रों की सुरक्षा...

Jharkhand Weather Update: दुर्गापूजा में साफ रहेगा मौसम, रांची में 17...

 झारखंड में दुर्गापूजा के दौरान मौसम साफ रहने का अनुमान है। 19 से 24 अक्टूबर तक सुबह कोहरा रहेगा। रांची में न्यूनतम तापमान 17...