बाल सुधार गृह से 5 बच्चे फरार, पुलिस जांच में जुटी, बरामदगी को लेकर जगह-जगह की जा रही छापेमारी

कटिहार : कटिहार के सहायक थाना क्षेत्र स्थित बृहद आश्रय गृह से एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए पांच बच्चे फरार हो गए। यह घटना शनिवार-रविवार की रात करीब 2:30 बजे की है, जब सभी बच्चे रात का खाना खाकर सोने गए थे। सुबह उठने पर जब उनकी गैरहाजिरी का पता चला तो प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। सूत्रों के अनुसार, बच्चे आश्रय गृह की ऊंची दीवार फांदकर फरार हुए।

Goal 7 22Scope News

दीवारों व मजबूत गेट की मौजूदगी के बावजूद बच्चों का इस तरह भाग जाना, सुरक्षा में बड़ी चूक को दर्शाता है

आश्चर्य की बात यह है कि चारों ओर ऊंची दीवारों और मजबूत गेट की मौजूदगी के बावजूद बच्चों का इस तरह भाग जाना, सुरक्षा में बड़ी चूक को दर्शाता है। घटना की जानकारी मिलते ही रविवार सुबह करीब 11 बजे सहायक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आश्रय गृह के प्रबंधक से पूछताछ की। हालांकि, प्रबंधक ने मीडिया को कोई भी जानकारी देने से इनकार कर दिया।गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब बृहद आश्रय गृह से बच्चे फरार हुए हैं। इससे पहले भी दो बार इसी प्रकार की घटनाएं हो चुकी हैं।

यह भी देखें :

कटिहार SDPO अभिजीत कुमार ने दी जानकारी

हालांकि उन मामलों में बच्चों को बाद में अलग-अलग जगहों से बरामद कर लिया गया था। बार-बार हो रही ऐसी घटनाओं ने बृहद आश्रय गृह की सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह संस्थान नाबालिगों के पुनर्वास और सुधार के लिए बनाया गया है, लेकिन लगातार हो रही इस तरह की चूक से इसकी कार्यप्रणाली पर उंगलियां उठना लाज़िमी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और फरार बच्चों की तलाश तेज़ कर दी गई है। कटिहार एसडीपीओ अभिजीत कुमार ने जानकारी दी।

यह भी पढ़े : बाल सुधार गृह से 6 नाबालिग बच्चे ग्रिल काट कर हुए फरार, 3 बरामद

रतन कुमार की रिपोर्ट

Jharia Baliapur Road Repair: 44 करोड़ की सड़क फिर बनी चर्चा...

Jharia Baliapur Road Repair: झरिया की विधायक रागिनी सिंह, सड़क निर्माण विभाग (RCD) के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर मिथिलेश कुमार और BCCL के अधिकारियों ने रविवार को...

Ramgarh Road Repair: सरकार का इंतजार छोड़ ग्रामीणों ने खुद सुधारी...

Ramgarh Road Repair: जिले के मांडू ब्लॉक में कंजगी मोड़ से चापरी मोड़ तक जाने वाली लगभग तीन किलोमीटर लंबी सड़क की खस्ताहाल स्थिति से...

Nirsa OCP Hyva Accident: आखिर कब रुकेगा OCP में हादसों का...

Nirsa OCP Hyva Accident: धनबाद के निरसा इलाके में ECL चापापुर-II OCP (ओपन कास्ट प्रोजेक्ट) के पास सोमवार को एक हाइवा ट्रक की टक्कर से...