Varanasi Accident में 5 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

वाराणसी : Varanasi Accident में 5 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल। यूपी के Varanasi जिले में शहर से प्रयागराज को जाने वाले प्रमुख मार्ग जीटी रोड पर शुक्रवार की सुबह हुए भयंकर सड़क Accident में 5 श्रद्धालुओं की मौत हो गई।

इनमें से 4 श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत गई थी जबकि एक अन्य श्रद्धालु की मौत पर उपचार के लिए अस्पताल ले जाते समय रास्ते में हो गई। इस भयंकर Varanasi Accident में कई श्रद्धालुओं के घायल होने की सूचना है। सभी को अस्पताल भेजवाया गया है।

क्रेन से निकाली गई श्रद्धालुओं की लाश

इस वाराणसी Varanasi Accident की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन में से श्रद्धालुओं की लाशों को क्रेन की मदद से निकाला गया है। कार में सवार आधा दर्जन से ज्यादा श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों की सूचना पाकर पहुंची Varanasi के मिर्जामुराद थाना की पुलिस ने एंबुलेंस से सभी घायलों को ट्राॅमा सेंटर भेज दिया। बीएचयू ट्रामा सेंटर से मिली जानकारी के मुताबिक, उपचाराधीन घायल श्रद्धालुओं में ले दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

समाचार लिखे जाने तक इस भयंकर Varanasi Accident के मृतकों और घायलों के नाम और पता का ब्योरा नहीं मिल पाया है।

वाराणसी के मिर्जामुराद में हुए भयंकर हादसे के बाद का दृश्य।
वाराणसी के मिर्जामुराद में हुए भयंकर हादसे के बाद का दृश्य।

Varanasi Accident में मृत महिला का सिर हुआ धड़ से अलग

Varanasi Accident की भयावहता को बयां करने में पुलिस वाले भी अचकचा रहे थे। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, Varanasi से प्रयागराज जाने वाले मार्ग पर  मिर्जामुराद क्षेत्र के रूपापुर गांव के समीप नेशनल हाईवे पर शुक्रवार की सुबह खड़े ट्रक में एक क्रूजर कार जा भिड़ी।

हादसे में महिला समेत 5 लोगों की  मौत हो गई। इस Varanasi Accident का शिकार हुई क्रूजर की स्पीड इतनी तेज थी कि एक महिला का सिर धड़ से अलग हो गया था।

इस दर्दनाक हादसे में कार में एक महिला समेत 2 लोग फंसे रहे। पुलिस ने क्रेन से जब ट्रक में फंसी कार को बाहर निकाला तो देखा कि एक महिला का सिर ही उसके धड़ से अलग हो गया है।

वाराणसी के मिर्जामुराद में हुए भयंकर हादसे में फंसे लोगों को क्रेन की मदद से निकाला गया।
वाराणसी के मिर्जामुराद में हुए भयंकर हादसे में फंसे लोगों को क्रेन की मदद से निकाला गया।

Accident के बाद लगा जाम, ट्रैफिक सुचारू करने में जुटे अधिकारी

Varanasi के मिर्जामुराद में शुक्रवार की सुबह हुए इस भयंकर Accident के बाद रोहनियां से प्रयागराज जाने वाले प्रमुख मार्ग पर काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही। हादसास्थल पर पहले जीवित बचे घायल श्रद्धालुओं को स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से बीएचयू के ट्रामा सेंटर भेजवाया।

वाराणसी के मिर्जामुराद में हुए भयंकर हादसे के बाद का दृश्य।
वाराणसी के मिर्जामुराद में हुए भयंकर हादसे के बाद का दृश्य।

फिर पुलिस अधिकारियों ने हादसे की भयावहता को भांपते हुए तुरंत मौके पर क्रेन को मंगवाया। क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क के किनारे एक ओर करवाया गया। फिर सड़क की धुलवाई कराई गई।

भयंकर हादसे और लगे ट्रैृफिक जाम की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे डीसीपी गोमती प्रमोद कुमार और एडीसीपी गोमती आकाश पटेल ट्रैफिक को सुचारू करवाने में जुटे। समाचार लिखे जाने तक ट्रैफिक के सुचारू होने की जानकारी मिली है।

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...