Advertisment

Jaunpur Accident में झारखंड के 5 समेत 8 श्रद्धालुओं की मौत, 33 घायल

जौनपुर :  Jaunpur Accident में झारखंड के 5 समेत 8 श्रद्धालुओं की मौत, 33 घायल। यूपी में वाराणसी से सटे Jaunpur जिले में गुरूवार की भोर में दर्दनाक हादसा हुआ। हादसे में 8 श्रद्धालुओं की मौत हो गई जबकि 33 लोग घायल हो गए।

मरने वालों में से 5 झारखंड राज्य के निवासी बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद मौके पर चीख- पुकार मच गई।

घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी घायलों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

वाराणसी- लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, वाराणसी- लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग 731 के Jaunpur में स्थित सरोखनपुर अंडर पास पर भीषण हादसा हुआ। दो वाहनों की भिड़ंत में टाटा सूमो में सवार 5 लोगों की मौत हो गई जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

इसी घटना के समय एक बस ट्रेलर से भिड़ गई। इस हादसे में बस में सवार 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 27 लोग घायल हो गए हैं।

Jaunpur पुलिस के मुताबिक, बस में सवार सभी लोग दिल्ली के बताए जा रहे हैं। वे चित्रकूट से प्रयागराज होकर वाराणसी दर्शन के बाद अयोध्या जा रहे थे।

वहीं सूमो सवार सभी झारखंड के हैं, जो वाराणसी से अयोध्या दर्शन करने जा रहे थे।

जौनपुर हादसे की तस्वीर।
जौनपुर हादसे की तस्वीर।

झारखंड के मृत श्रद्धालुओं के शिनाख्त में जुटी पुलिस…

बताया जा रहा है कि झारखंड में पंजीकृत टाटा सूमो सरोखनपुर पहुंची तो किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। वाराणसी से लखनऊ की ओर जा रही सूमो में सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 6 घायल हो गए।

मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से घायलों को अस्पताल भेजा। झारखंड के बताए सभी मृत श्रद्धालुओं के शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। मृतकों के सामान से उनके निवास और पहचान का ब्योरा जुटाने के साथ परिजनों के संपर्क नंबर को जानने का प्रयास जारी है।

जौनपुर हादसे की भयावहता बयां करती तस्वीर।
जौनपुर हादसे की भयावहता बयां करती तस्वीर।

हादसे के बाद मौके पर चीख- पुकार मच गई। घटना उस वक्त हुई जब बस में सवार दर्शनार्थी सो रहे थे। अचानक तेज आवाज के साथ बस ट्रेलर से भिड़ी तो दर्शनार्थी हैरान रह गए। सोने के कारण कई लोग अचानक झटके से चोटिल हुए।

वहीं आगे बैठे दर्शनार्थी बुरी तरह घायल हो गए। वहीं सूमो में सवार दर्शनार्थी भी आधी नींद में ही थे। घटना के बाद आनन- फानन सभी को अस्पताल पहुंचाया गया।

जौनपुर में हादसास्थल की तस्वीर।
जौनपुर में हादसास्थल की तस्वीर।

घटनास्थल से 100 मीटर दूरी पर हुआ दूसरा हादसा…

झारखंड के सूमो सवार श्रद्धालुओं के हादसे का शिकार होने की घटना को कुछ ही पल बीते थे कि लगभग आधे घंटे बाद उसी जगह से 100 मीटर की दूरी पर श्रद्धालुओं से भरी बस चावल लदे खड़े ट्रक से टकरा गई।

बस चालक मोनू सिंह व दो यात्रियों की दुर्घटनास्थल पर ही मौत हो गई। कई अन्य घायल हो गए। बस में 52 लोग सवार थे।

दोनों वाहनों में सवार लोग काशी में बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक करने के बाद श्रीरामलला का दर्शन-पूजन करने अयोध्या जा रहे थे। Jaunpur पुलिस झारखंड के बताए जा रहे मृतकों का शिनाख्त कराने में जुटी है।

Jamshedpur Digital Beat Policing: अपराध नियंत्रण के लिए QR Code का...

Jamshedpur Digital Beat Policing: अपराध पर नियंत्रण, टेक्नोलॉजी-आधारित निगरानी और पुलिस की जवाबदेही बढ़ाने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, पूर्वी सिंहभूम पुलिस...

Gumla Certificate Camp 2026: गुमला के लोगों के लिए बड़ी राहत!...

Gumla Certificate Camp 2026: झारखंड सरकार के निर्देशों के बाद, गुमला जिले में 3 अगस्त से 7 अगस्त, 2026 तक नागरिकों को जाति, आय,...

Bankipur Assembly By-Election Result 2026: बांकीपुर में जन सुराज की ऐतिहासिक...

पटना : Bankipur Assembly By-Election Result 2026 के सबसे हॉट सीट माने जाने वाले बांकीपुर निर्वाचन क्षेत्र के नतीजे ने राज्य की राजनीति में...