सिमडेगा में धर्मगुरुओं से लूटपाट व हमले के मामले में 5 अंतरराज्यीय अपराधी गिरफ्तार, ओडिशा से दबोचे गए आरोपी

सिमडेगा: बोलबा थाना क्षेत्र अंतर्गत समसेरा पल्ली में धर्मगुरुओं के साथ हुई लूटपाट और जानलेवा हमले के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सिमडेगा पुलिस ने ओडिशा से अंतरराज्यीय गिरोह के पांच अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी 9 जून को हुई छह लाख की लूटकांड की गहन जांच के बाद संभव हो पाई है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) एम. अर्शी ने प्रेस वार्ता में बताया कि 9 जून की रात समसेरा चर्च पल्ली में कुछ अपराधियों ने हमला कर धर्मगुरुओं से ₹6 लाख रुपये की लूट की थी। मामले में बोलबा थाना कांड संख्या 09/2025 दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। एसपी के निर्देश पर वरीय डीएसपी रणवीर सिंह की अगुवाई में एक विशेष अनुसंधान दल (SIT) का गठन किया गया।

तकनीकी विश्लेषण और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने दिलीप बरवा, विकास केरकेट्टा, अमित केरकेट्टा, सुनील लखवा और दीपक सिंह को ओडिशा से गिरफ्तार किया। उनके पास से नकद रुपए, मोबाइल फोन, हैंड ग्लव्स, मास्क, हेडबैंड, जूते-मोजे सहित कई सामान बरामद किए गए हैं।

  • दिलीप बरवा के पास से ₹9,000 नगद, 8 जोड़ी हैंड ग्लव्स, 8 हेडबैंड, 8 मास्क, एक जोड़ी जींस-पैंट व शर्ट, एक जोड़ी जूता-मोजा और मोबाइल फोन बरामद।

  • विकास केरकेट्टा से ₹5,000 नगद और मोबाइल फोन।

  • सुनील लखवा से ₹4,000 नगद और मोबाइल फोन।

  • अमित केरकेट्टा से ₹3,000 नगद और मोबाइल फोन।

  • दीपक सिंह से एक मोबाइल फोन जब्त किया गया।

एसपी ने बताया कि इस गिरोह के एक अन्य फरार सदस्य की गिरफ्तारी के लिए झारखंड और ओडिशा में छापेमारी जारी है। सफल ऑपरेशन के लिए एसपी ने टीम को ₹20,000 नकद इनाम देने की घोषणा की है।

Jharkhand Property Tax: एजेंसियां हटने के बाद नगर निकायों में टैक्स...

 झारखंड में राजस्व संग्रह एजेंसियों का करार खत्म होने के बाद प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली प्रभावित हुई...

JPSC Scam: 500 अभ्यर्थियों की नियुक्ति में फर्जीवाड़े के संकेत, CID...

 झारखंड JPSC परीक्षा धांधली मामले में CID करीब डेढ़ दर्जन सफल अभ्यर्थियों की Money Trail खंगाल रही है। जांच में 500 नियुक्तियों में फर्जीवाड़े...

CTET 2026: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद परीक्षा स्थगित, आवेदन...

 CBSE ने CTET 2026 के 22वें संस्करण को फिलहाल स्थगित कर दिया है। पात्र अभ्यर्थियों के लिए आवेदन विंडो 25 अगस्त से 1 सितंबर...