Commercial Advertisment

पूर्णिया में एक ही परिवार के 5 सदस्यों को…, डायन के संदेह में भीड़ ने…

पूर्णिया: बड़ी खबर पूर्णिया से है जहां एक ही परिवार के पांच लोगों की जिंदा जला कर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि लोगों ने सभी की पहले पिटाई की फिर जिंदा जला कर हत्या कर दी। घटना पूर्णिया के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के टेटगामा गांव की है जहां लोगों ने ही परिवार के पांच सदस्यों की की पहले पिटाई की फिर सभी को जिंदा जला कर मार डाला। घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई है।

बताया जा रहा है कि गांव के ही रामदेव उरांव के पुत्र की तबियत बिगड़ गयी थी। परिजनों ने उसका इलाज करवाने के बजाय झाड़ फूंक करवाया और इस दौरान तीन दिन पहले उसकी मौत हो गई। गांव के लोगों ने मौत की वजह डायन को बताया और डायन होने के आरोप में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की हत्या कर दी।  मृतकों की पहचान बाबूलाल उरांव, सीता देवी, मंजीत उरांव, रनिया देवी और तपतो के रूप में की गई।

यह भी पढ़ें – सांप का रेस्क्यू करते हुए देखते ही देखते चली गई स्नेक कैचर की जान, हुआ था ऐसा कि…

घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई वहीं डर की वजह से कई लोग अपना घर छोड़ कर भाग गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद सदर एसडीपीओ पंकज कुमार शर्मा के नेतृत्व में पुलिस गांव में कैंप कर रही है वहीं डॉग स्क्वाड और एफएसएल की टीम को बुला कर छानबीन की जा रही है।

मामले में सदर एसडीपीओ पंकज कुमार शर्मा ने बताया कि देर रात एक ही परिवार के पांच लोगों को झाड़ फूंक और डायन के आरोप में लोगों ने पिटाई की और जिंदा जला कर हत्या कर दी। सभी मृतकों का शव निकाल लिया गया है वहीं तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस तरह की निर्मम और गंभीर घटना को अंजाम देने वाले लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  बिहार की कानून व्यवस्था पर चिराग ने फिर उठाया सवाल, कहा ‘सीएम के गृह जिला में…’

Bihar Tarkari Outlet Scheme: पटना जू के गेट नंबर-2 के पास...

Bihar Tarkari Outlet Scheme, पटना: बिहार में सब्जी उत्पादक किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने और आम उपभोक्ताओं को उचित कीमत पर ताजी एवं...

Junior National Kabaddi Championship 2026: पटना में 52वीं राष्ट्रीय जूनियर बालक...

Junior National Kabaddi Championship 2026, पटना: बिहार में राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं को बढ़ावा देने की दिशा में रविवार को एक महत्वपूर्ण आयोजन...

Sahibganj JTET 2026 Exam: साहिबगंज में JTET-2026 परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, डीसी...

Sahibganj JTET 2026 Exam: झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET)-2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए साहिबगंज जिला प्रशासन पूरी...