भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ 5 महिला तस्कर गिरफ्तार

मोकामा : उत्तर प्रदेश से विदेशी शराब लाकर बेगूसराय में सप्लाई करने का एक मामला प्रकाश में आया है। हाथीदह पुलिस ने पांच महिला तस्करों को गिरफ्तार कर इस रहस्य का पर्दाफाश किया है। हाथीदह थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि मुगलसराय से ट्रेन से विदेशी शराब की खेप मोकामा उतारी गई।

Goal 6 22Scope News

मोकामा से आटो के जरिए बेगूसराय सप्लाई के लिए शराब के साथ 5 महिलाएं जा रही थी – पुलिस

बताया जा रहा है कि मोकामा से आटो के जरिए बेगूसराय सप्लाई के लिए शराब के साथ पांच महिलाएं जा रही थी। सूचना पाकर पुलिस ने राजेंद्र पुल आटो स्टैंड से सभी महिलाओं को 50 लीटर शराब के साथ दबोच लिया गया। गिरफ्तार सभी महिलाएं कसहा दियारा की हैं। हाथीदह पुलिस अब इस नेटवर्क में शामिल अन्य तस्करों को दबोचने की कवायद कर रही है।

यह भी पढ़े : NH-31 पर ट्रक से 4152 लीटर विदेशी शराब जब्त

विकाश कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img