NH-31 पर ट्रक से 4152 लीटर विदेशी शराब जब्त

बेगूसराय : बेगूसराय जिले के रिफाइनरी थाना की पुलिस ने हरपुर चौक पर एक ट्रक से 4152.24 लीटर अवैध विदेशी शराब जब्त की। ट्रक से एक मोबाइल, एक आधार कार्ड, एक फास्टैग, एक जीपीएस डिवाइस और एक ड्राइविंग लाइसेंस भी बरामद हुआ। मौके से एक शराब तस्कर रविन्द्र सिंह को गिरफ्तार किया गया। वह जम्मू के तेलॉन तिलो गोल गुजरला कैंप का रहने वाला है। उसकी उम्र करीब 38 साल है।

Goal 2 22Scope News

मद्य निषेध इकाई पटना से मिली सूचना के बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई की

मद्य निषेध इकाई पटना से मिली सूचना के बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई की। सूचना थी कि हरपुर चौक पर अशोक लीलैंड कंपनी का एक छह चक्का ट्रक खड़ा है, जिसमें भारी मात्रा में शराब लदी है। सूचना मिलते ही रिफाइनरी थाना की पुलिस और सशस्त्र बल मौके पर पहुंचे। ट्रक की तलाशी ली गई तो उसमें विदेशी शराब की बड़ी खेप मिली।

यह भी देखें :

पूछताछ में चालक ने अपना नाम रविंद्र सिंह बताया

पूछताछ में चालक ने अपना नाम रविंद्र सिंह बताया। ट्रक से उसके सहयोगी हरपाल सिंह का आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस भी मिला। पुलिस ने सभी सामानों को जब्त कर लिया है। इस मामले में रिफाइनरी थाना कांड संख्या 75/25, दिनांक 15.07.2025 को बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद संशोधन अधिनियम-2022 की धारा 30(ए)/32(1)(2)/41(1)(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

यह भी पढ़े : उत्पाद विभाग की बड़ी उपलब्धि, स्कॉर्पियो से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

अजय शास्त्री की रिपोर्ट

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

Pakur Assistant Teachers Appointment: पाकुड़ के 10 शिक्षकों को मिली सरकारी...

Pakur Assistant Teachers Appointment, पाकुड़:  झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर पाकुड़ समाहरणालय सभागार में नियुक्ति पत्र वितरण सह सम्मान समारोह का आयोजन किया...

Amrapara Rabi Workshop: खेती के साथ पशुपालन से बढ़ेगी किसानों की...

Amrapara Rabi Workshop, पाकुड़: पाकुड़ जिले के अमड़ापाड़ा प्रखंड परिसर में शनिवार को प्रखंड स्तरीय रबी कर्मशाला का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के किसानों...

Bihar Law and Order Review: हत्या-लूट और महिला अपराध पर घिर...

Bihar Law and Order Review, पटना: बिहार विधानमंडल का शीतकालीन सत्र 30 नवंबर से 4 दिसंबर तक चलेगा। सत्र शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री सम्राट...