प्रकाशित: पढ़ने का समय: 3 मिनट
Ranchi : झारखंड सरकार के द्वारा राज्य प्रशासनिक सेवा के 52 पदाधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। इसके तहत कई पदाधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया है।
देखें यहां पूरी लिस्ट
- तबादल के तहत देवघर के अंचल अधिकारी सोनाराय ठाढ़ी को सेवा राजस्व भूमि सुधार से वापस लेते हुए उन्हें भू संपदा पदाधिकारी आरआरडीए रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है।
- वहीं सरायकेला-खरसावां के उपनिर्वाचन पदाधिकारी गौतम प्रसाद साहू को अगले आदेश तक उपनगर आयुक्त रांची नगर निगम के पद पर स्थापित किया गया है।
- पाकुड़ के अनुमंडल पदाधिकारी परवीन केरकेट्टा को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक पश्चिम सिंहभूम चाईबासा के अपर उपायुक्त पद पद स्थापित किया गया है।
- उपसचिव वाणिज्कर विभाग राहुल जी आनंद जी का अपर नगर आयुक्त आदित्यपुर नगर निगम के पद पर पदस्थापित किया गया है।
- उप सचिव कृषि विभाग फिलबियूस बारला स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक अपर नगर आयुक्त रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है।
- लोहरदगा के जिला परिवहन पदाधिकारी संजय कुमार को स्थानांतरित करते हुए रांची नगर निगम के अपर नगर आयुक्त के साथ-साथ अपने रांची क्षेत्रीय विकास प्राधिकार सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
- मानगो नगर निगम के अपर नगर आयुक्त पद पर पदस्थापित रणजीत लोहार को स्थानांतरित करते हुए उप सचिव स्वास्थ्य विभाग भूमि सुधार में तबादला किया गया है।
- मनीष कुमार को क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार पलामू के पद पर पदस्थापित किया गया है।
- सरायकेला खरसावां जिला आपूर्ति पदाधिकारी उत्तम प्रसाद को गले आदेश तक उपनिदेशक भू संरक्षण भूमि संरक्षण निदेशालय रांची के पद पर स्थापित किया गया है।
- वन विभाग के अवर सचिव प्रभाकर ओझा का स्थानांतरण करते हुए नई दिल्ली स्थित मुख्य प्रशासनिक पदाधिकारी के पद पर स्थानांतरित किया गया है।
- बेरमो कार्यपालक दंडाधिकारी प्रवीण कुमार की सेवा अगले आदेश तक राजस्व निबंधन भूमि सुधार विभाग को सौंपा गया है।
- देवघर उपसमाहर्ता प्रशांत कुमार लायक को स्थानांतरित करते हुए उपनगर आयुक्त गिरिडीह नगर निगम।
- विशिष्ट अनुभजन पदाधिकारी महेंद्र कुमार को स्थानांतरित करते हुए उपसचिव कृषि विभाग प्रतीक्षारत
- प्रेमलता मुर्मू को अगले आदेश तक का गोड्डा का अपर समाहर्ता बनाया गया है।
- अजय कुमार साहू को कोल्हान प्रमंडल के प्रादेशिक परिवहन प्राधिकार का प्रभार दिया गया है।
- लाल ज्योति नाथ शाहदेव वागले को रांची उपनिदेशक राज्य ग्रामीण विकास संस्थान का प्रभार दिया गया है।
- सरायकेला-खरसावां जिला परिवहन पदाधिकारी शंकराचार्य समाद की सेवा परिवहन विभाग से वापस लेते हुए उन्हें अगले आदेश तक जमशेदपुर जिला कल्याण पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित किया गया है।
- जामताड़ा उपनिर्वाचन पदाधिकारी अनीता केरकेट्टा की सेवा कार्मिक विभाग में दी गई हैं।
- उपसचिव वित्त विभाग विजय कुमार को अगले आदेश तक सचिव प्रादेशिक परिवहन प्राधिकार हजारीबाग भेजा गया।
- स्कूली शिक्षा विभाग उपसचिव हरिवंश पंडित को अगले आदेश तक सचिव क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार दक्षिण छोटा नागपुर प्रमंडल रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है।
Highlights


















