Lok Sabha Election : पांचवें चरण में झारखंड में 54 प्रत्याशी चुनावी मैदान में

Lok Sabha Election : पांचवें चरण के चुनाव के लिए नाम वापसी के बाद झारखंड में 54 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। इसकी जानकारी मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने दी है। उन्होंने कहा कि नाम वापसी के अंतिम दिन चतरा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से एक उम्मीदवार ने अपना नाम वापस लिया। यहां कुल 22 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। कोडरमा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से दो उम्मीदवार चुनाव मैदान से हट गए हैं। अब यहां 15 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा।

उन्होंने बताया कि हजारीबाग लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से किसी भी प्रत्याशी ने अपना नामांकन वापस नहीं लिया है। यहां कुल 17 प्रत्याशी मैदान में हैं। गाण्डेय विधानसभा उपचुनाव में भी नाम वापसी के अंतिम दिन किसी भी उम्मीदवार ने अपनी उम्मीदवारी वापस नहीं ली। यहां से कुल 11 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।

Lok Sabha Election : छठे चरण का नामांकन

उन्होंने बताया कि छठे चरण के चुनाव के लिए अब तक 118 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है। इसमें गिरिडीह लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से 25, धनबाद से 28, रांची से 33 और जमशेदपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से 32 प्रत्याशी नामांकन कर चुके हैं।

उन्होंने कहा कि चुनाव की अधिसूचना के बाद से अब तक झारखंड में 74 करोड़ 38 लाख से अधिक के सामान और नकदी जब्त किये गये हैं। एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि चुनाव कार्य के लिए वाहनों की कोई कमी नहीं है। आवश्यकतानुसार सहजता से वाहन मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव कार्य के लिए वाहन लेने में गाड़ी मालिकों के हित का भी ध्यान रखा जा रहा है। व्यवस्था ऐसी की गयी है कि एक जिला में जिस वाहन को लेने के लिए चिह्नित किया गया है, उसे दूसरे जिले में चिह्नित नहीं किया जाएगा। गाड़ी मालिकों को गाड़ी का भाड़ा भी ससमय मिले, इसकी भी डिजिटल व्यवस्था की गयी है।

Lok Sabha Election को लेकर अपील

इस दौरान मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने अपील करते हुए कहा कि सभी मतदाता लोकसभा आम निर्वाचन 2024 में स्वीप कार्यक्रम के तहत 7 मई 2024 को संध्या 6 से 8 बजे के बीच सोशल मीडिया हैंडल पर #MainBhiElectionAmbassador हैशटैग के साथ लोकसभा चुनाव संबंधी कंटेंट पोस्ट करें। उन्होंने सभी से चुनाव से संबंधित अच्छी-अच्छी फोटो, वीडियो, टेक्स्ट आदि सामग्री पोस्ट करने की बात कही। उन्होंने सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर से भी अपील की है कि वे इस विशेष अभियान का हिस्सा बनते हुए उपरोक्त हैशटैग लगाकर अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करें।

Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर...

Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद विभिन्न राजनीतिक दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों की...

Neeraj Kumar Fourth Consecutive Win: नीरज कुमार की लगातार चौथी जीत...

Neeraj Kumar Fourth Consecutive Win: बिहार विधान परिषद के पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से लगातार चौथी बार जीत हासिल करने के बाद जदयू के...

Bihar Cabinet Decisions 2026: सम्राट चौधरी कैबिनेट के 43 एजेंडों पर...

Bihar Cabinet Decisions 2026: बिहार में बिजली वितरण व्यवस्था को मजबूत करने, सड़क परियोजनाओं को आगे बढ़ाने, उद्योगों को प्रोत्साहन देने और प्रशासनिक व्यवस्था...