IND vs SA 1st ODI: Ranchi में RO-KO रोके ना रुका, टीम ने दर्ज की ‘विराट’ जीत

IND vs SA 1st ODI: भारतीय टीम ने रांची के JSCA स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के साथ आज (30 नवंबर) अपना पहला वनडे मुकाबला खेला है. खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम शुरू से ही काफी मजबूत स्थिति में नजर आ रही थी. मैच में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर भारतीय खिलाड़ियों को पहले बल्लेबाजी का मौका दिया था. इस मौके का फायदा उठाते हुए भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों की खूब पिटाई की. दक्षिण अफ्रीका की टीम RO-KO को सही समय में रोकने से नाकाम रह गई. दोनों ही बल्लेबाजों ने मैच के दौरान घातक बल्लेबाजी करते हुए कई सारे रिकार्ड तोड़ दिए.

बल्लेबाजी के दौरान विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 135 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली, जिसकी मदद से टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करते हुए 349 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर पाई. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका की टीम को 350 रनों का लक्ष्य दिया था. जिस लक्ष्य का पीछा दक्षिण अफ्रीका की टीम ना कर सकी. मैच में देखने को साफ मिल रहा था कि दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के सामने पिच पर टिक नहीं पा रहे थे. लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 10 विकेट के नुकसान पर 332 रन बनाई. इसके साथ ही पहले वनडे मुकाबले में भारतीय टीम ने 17 रनों से जीत दर्ज की.

IND vs SA 1st ODI: कुलदीप और हर्षित ने की कमाल की गेंदबाजी

पहले वनडे मुकाबले में भारतीय टीम के तरफ से हर्षित राणा  और कुलदीप यादव ने कमाल की गेंदबाजी की. हर्षित राणा ने 10 ओवर में 65 रन देकर तीन बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. वहीं कुलदीप यादव ने 10 ओवर में 60 रन देकर 4 विकेट चटकाए. वहीं बात करें अर्शदीप सिंह की तो, अर्शदीप सिंह को गेंदबाजी के दौरान दो सफलता हाथ लगी है. अर्शदीप सिंह ने 10 ओवर में 64 रन देकर 2 विकेट चटकाए. जिसमें से एक ओवर मेडन भी रहा.

IND vs SA 1st ODI: कुलदीप और हर्षित ने की कमाल की गेंदबाजी
IND vs SA 1st ODI: कुलदीप और हर्षित ने की कमाल की गेंदबाजी

IND vs SA 1st ODI: Ranchi में कोहली का ‘विराट’ शतक, तोड़ डाले 5 बड़े रिकॉर्ड

IND vs SA 1st ODI: RO-KO ने खेली कमाल की पारी

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम के तरफ से RO-KO ने कमाल की बल्लेबाजी की. दोनों ही बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिए 136 रनों की साझेदारी की. कोहली और रोहित के बीच 20वीं बार वनडे इंटरनेशनल में 100 या उससे ज्यादा की पार्टनरशिप हुई. रोहित शर्मा ने इस मुकाबले में 51 गेंदों पर 57 रन बनाए, जिसमें पांच चौके और तीन छक्के शामिल रहे. विराट कोहली ने अपनी बल्लेबाजी के दौरान शतक जड़ा. उन्होंने  120 गेंदों में 11 चौके और 7 छक्के की मदद से 135 रन बनाए. वहीं रोहित शर्मा ने अर्धशतक जड़ा. अपनी बल्लेबाजी के दौरान रोहित शर्मा ने 51 गेंदों में 5 चौके और 3 छक्के की मदद से 57 रन बनाए.

IND vs SA 1st ODI: केएल राहुल ने खेली कप्तानी पारी

मैच में रोहित और कोहली के अलावा वनडे टीम के कप्तान केएल राहुल ने भी कमाल की बल्लेबाजी की. केएल राहुल ने मैच में कप्तानी बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़ा. अपनी बलेबाजी के दौरान केएल राहुल ने चौके से अधिक छक्के जड़े. उन्होंने 56 गेंदों में 2 चौके और 3 छक्के की मदद से 60 रन की पारी खेली.

IND vs SA 1st ODI: केएल राहुल ने खेली कप्तानी पारी
IND vs SA 1st ODI: केएल राहुल ने खेली कप्तानी पारी

JSSC Excise Constable Recruitment: 1941 उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर! JSSC...

JSSC Excise Constable Recruitment: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने आबकारी कांस्टेबल प्रतियोगी परीक्षा-2023 के लिए मेडिकल जांच का शेड्यूल जारी करके भर्ती प्रक्रिया को...

Deoghar Nagar Nigam: सावन शुरू होने से पहले बाबा मंदिर रोड...

Deoghar Nagar Nigam: श्रावण के पवित्र महीने की तैयारियों के बीच, देवघर नगर निगम के कामकाज पर सवाल उठाए जा रहे हैं। बाबा बैद्यनाथ...

Garhwa News: रंका में श्रद्धा और भाईचारे के साथ निकला मुहर्रम...

Garhwa News: रंका सब-डिविजन हेडक्वार्टर और आसपास के ग्रामीण और शहरी इलाकों में मुहर्रम का त्योहार श्रद्धा, अनुशासन और धार्मिक भक्ति के साथ मनाया...