Dhanbad News: पश्चिम बंगाल कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के फर्जीवाड़े में 17 गिरफ्तार, 273 अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र बरामद

Dhanbad News: धनबाद पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. एंटी-क्राइम चेकिंग के दौरान पुलिस ने ऐसे रैकेट का भंडाफोड़ किया है. पश्चिम बंगाल कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 के अभ्यर्थियों को लाकर परीक्षा से संबंधित आने वाले प्रश्नों एवं उत्तर याद करवाने का कार्य हो रहा था. इसके लिए अभ्यर्थियों से 2 से 5 लाख रुपए की मोटी रकम लिया जा रहा था. मिली जानकारी के अनुसार यह वारदात झरिया क्षेत्र के एक लॉज में चल रहा था. जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने लॉज संचालक समेत 17 लोगों को गिरफ्तार किया है.

Dhanbad News: लॉज में चल रहा था परीक्षा फर्जीवाड़े का खेल

आज (30 नवंबर) पश्चिम बंगाल कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 आयोजित की गई थी. अभ्यर्थियों को इस परीक्षा से संबंधित आने वाले प्रश्नों एवं उत्तर याद करवाने का कार्य धनबाद के झरिया इलाके के एक लॉज में पिछले कुछ दिनों से चल रहा था. इसी बीच 29 नवंबर को महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, झारखंड रांची के आदेश पर धनबाद जिला के विभिन्न थाना क्षेत्रों में एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था. इसी क्रम में झरिया थाना क्षेत्र के तिसरा जाने वाली सड़क पर धनुवाडीह पुल के पास एक संदिग्ध स्कॉर्पियो JH10BN2507 को पुलिस द्वारा रोका गया.

वाहन में बैठे लोगों से पूछताछ के दौरान पता चला कि 30 नवंबर 2025 को पश्चिम बंगाल में आयोजित कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 में फर्जी तरीके से अभ्यर्थियों को पास कराने की एक संगठित रैकेट सक्रिय है. इसी फर्जीवाड़े में शामिल आरोपियों द्वारा झरिया थाना क्षेत्र स्थित एक लॉज में बंगाल राज्य के कई अभ्यर्थियों को रखा गया था, जहां उन्हें परीक्षा में पूछे जाने वाले संभावित प्रश्न व उत्तर रटवाए जा रहे थे.

IND vs SA 1st ODI: Ranchi में कोहली का ‘विराट’ शतक, तोड़ डाले 5 बड़े रिकॉर्ड

Dhanbad News: टीम गठित कर पुलिस ने की छापेमारी

सूचना की पुष्टि होते ही पुलिस ने एक विशेष छापेमारी टीम गठित किया और झरिया के बंधन लॉज पर धावा बोला. छापेमारी में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए. सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि छापामारी में अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र, मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड व अन्य पहचान पत्र, बैंकिंग से जुड़े दस्तावेज, परीक्षा के प्रश्न-उत्तर से संबंधित लिखे नोट, कई डिजिटल सामग्री और मोबाइल बरामद हुए. रैकेट के मुख्य सदस्यों सहित कुल 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. जिसमे लॉज संचालक ऋषि राज भी पकड़ा गया है.

Dhanbad News: पुलिस ने की समय रहते कार्रवाई

पुलिस को 273 अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र एवं उनसे जुड़ी अन्य सामग्रियां मिलीं हैं. धनबाद पुलिस ने समय रहते इस गिरोह को पकड़कर न केवल परीक्षा फर्जीवाड़े पर ब्रेक लगाया बल्कि सैकड़ों अभ्यर्थियों के भविष्य के साथ होने वाले छल को भी रोकने सफलता पाई है. पुलिस की जांच अभी भी जारी है. पुलिस इस मामले में बड़े नेटवर्क होने की संभावना से भी इनकार नहीं कर रही है. गिरफ्तार 17 अपराधियों में लॉज संचालक ऋषि राज झरिया, सोनू कुमार धनसार के अलावे शेष सभी 15 अपराधकर्मी बंगाल के निवासी हैं.

Patna Food Safety Raid: पटना के पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ...

Patna Food Safety Raid: आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर 2026 को...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के बुनकरों को मिलेगी नई सुविधा! मानपुर...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के प्रसिद्ध वस्त्र निर्माण केंद्र मानपुर पटवाटोली में बुनकरों और पावरलूम उद्योग को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में...

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...