55 Year के राहुल कर रहे हैं युवाओं की हकमारी, जम कर बरसे दिलीप जायसवाल

पटना: बिहार भाजपा का कमान संभालने के बाद से दिलीप जायसवाल लगातार एक्टिव हैं और विपक्ष पर हमलावर भी हैं। दिलीप जायसवाल ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर जम कर निशाना साधा और कहा कि उन्हें मैं राजनेता मानता ही नहीं हूं। राहुल गाँधी खुद 55 वर्ष के हो गए हैं और अभी भी खुद को युवा नेता कहते हैं। वे दूसरे युवाओं का रोजगार छीन कर खुद बुढ़ापे में भी युवाओं की राजनीति कर रहे हैं यह चिंता का विषय है।

दिलीप जायसवाल ने राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा कि वे सिर्फ वोट बैंक की राजनीति करते हैं। इसके साथ ही उन्होंने जातीय गणना की मांग करने वाले नेताओं को निशाने पर लेते हुए कहा कि जो राजनेता जातीय गणना की बात करते हैं वे निम्न स्तर के राजनीति कर रहे हैं। उन्हें अपनी स्तर को सुधारने की जरूरत है। सिर्फ राजनीति के लिए जातीय गणना की बात कर रहे हैं जबकि असल में उन्हें गरीबों से कोई मतलब ही नहीं है।

दूसरी तरफ बिहार में राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर के जन सुराज अभियान को पार्टी बनाने और बयान देने पर कि एक समय होगा कि विधानसभा सिर्फ जन सुराजियों से भरा होगा पर दिलीप जायसवाल ने कहा कि यह तो भविष्य की बात है कि कौन किसे चुनौती देगा। भविष्य की बात पर वर्तमान में कुछ नहीं कहा जा सकता है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  Luxury Car से देशी शराब की हो रही तस्करी, पुलिस ने शराब समेत

पटना से अविनाश सिंह की रिपोर्ट

55 Year 55 Year 55 Year

55 Year

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...