Luxury Car से देशी शराब की तस्करी, पुलिस ने शराब समेत

पटना: Luxury Car से देशी शराब की तस्करी – बिहार में पूर्ण शराब बंदी है। शराब बंदी के बाद बिहार में शराब का सेवन और कारोबार दोनों ही प्रतिबंधित है लेकिन लोग अवैध रूप से शराब का कारोबार और सेवन से बाज नहीं आ रहे हैं। पुलिस तकरीबन प्रत्येक दिन सैकड़ों लीटर शराब जब्त करती है और कारोबारियों समेत पीने वाले लोगों को गिरफ्तार भी करती है बावजूद इसके अवैध शराब का इस्तेमाल कम नहीं हो रहा है।

Luxury Car से देशी शराब की तस्करी :

इसी कड़ी में अब कारोबारी लक्ज़री कार से भी शराब की तस्करी करने लगे हैं। आलम यह है कि विदेशी तो विदेशी देशी शराब की तस्करी भी शराब कारोबारी Luxury Car से कर रहे हैं। पटना के घोसवरी थाना की पुलिस ने एक लक्ज़री कार से दो बोरी देशी शराब बरामद किया है साथ ही तीन तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में शराब कारोबारियों ने बताया कि दूसरे जिले से शराब लाई थी और उसे घोसवरी में विभिन्न शराब कारोबारियों के बीच बेचना था। पुलिस ने मामला दर्ज कर तीनों को जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें-  वजीरगंज : छात्र प्रिंस की हत्या मामले में न्याय की मांग को लेकर निकाला गया कैंडल मार्च…

https://youtube.com/22scope

बाढ़, पटना से विकास कुमार की रिपोर्ट

 

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...

Manisha Srivastava National Award: लोकगायिका मनीषा श्रीवास्तव को मिला उस्ताद बिस्मिल्लाह...

Manisha Srivastava National Award, पटना: बिहार की सुप्रसिद्ध लोकगायिका मनीषा श्रीवास्तव को संगीत नाटक अकादमी के प्रतिष्ठित ‘उस्ताद बिस्मिल्लाह खां राष्ट्रीय युवा पुरस्कार 2025’...

Bihar Women Employment Scheme: मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना से बदली चंपा...

Bihar Women Employment Scheme, मुंगेर: बिहार में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर दे रही...