Patna News: 6 बच्चो को मिल गया परिवार, दो बच्चे जायेंगे विदेश

Patna News: 6 बच्चो को मिल गया परिवार, दो बच्चे जायेंगे विदेश

Patna News: बुधवार को पटना के जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक द्वारा महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा दत्तक ग्रहण के संबंध में जारी मार्गदर्शिका 2022 के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए 5 बालिकाओं एवं 1 बालक को दत्तक ग्रहण से जोड़ा गया। जिलाधिकारीके द्वारा संचालित अरुणोदय, विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, Patna में आवासित 2 बालिकाओ को अंतर्देशीय दत्तक ग्रहण मामले में दत्तक ग्रहण विनियम 2022 का पालन करते हुए विडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से माल्टा एवं स्पेन के भावी दत्तक ग्रहण माता पिता से अभिरुचि जांच कर दत्तक ग्रहण आदेश निर्गत किया गया।

इसमें से एक बालिका को मात्र 9 दिन की आयु में फुलवारीशरीफ से सिटी चाइल्ड लाइन, पटना के द्वारा लावारिश एवं जख्मी अवस्था में प्राप्त किया गया था जिसे एम्स, पटना में 4 महीने इलाजरत रहने बाद बाल कल्याण समिति, पटना के आदेशानुसार अरुणोदय विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान में आवासित कराया गया था जिसे स्पेन के दम्पति द्वारा गोद लिया गया एवं एक अन्य बालिका को 1 वर्ष 6 माह की आयु में राजेन्द्र नगर टर्मिनल से भूले भटके अवस्था में रेलवे चाइल्ड लाइन, Patna के द्वारा बाल कल्याण समिति, Patna के आदेशानुसार बालिका को अरुणोदय विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान में आवासित कराया गया था जिसे माल्टा के दम्पति द्वारा गोद लिया गया।

जिलाधिकारी पटना द्वारा 4 बच्चों का देश के भीतर दत्तक ग्रहण आदेश जारी किया गया। Patna जिला में संचालित अरुणोदय विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, पटना में आवासित 1 बालिका मुंबई तथा सृजनी विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, पटना से 2 बालिका जिसमे एक बालिका तेलंगाना एवं एक Bihar के पटना जिला के दंपत्ति को दत्तक ग्रहण में दिया गया तथा 1 बालक को बिहार के औरंगाबाद के दंपत्ति को दत्तक ग्रहण में दिया गया।

इस अवसर पर सहायक निदेशक जिला बाल संरक्षण इकाई उदय कुमार झा ने बताया की वर्तमान परिपेक्ष में बालकों की बजाय अब बालिकाओं को गोद लेने की चाह बढ़ रही है। स्थिति यह है कि दंपती बेटी को गोद लेने के लिए दो से तीन साल का इंतजार कर रहे हैं। जिला में पांच साल में कुल 98 बच्चे गोद लिए गए हैं l जिनमें 66 बालिकाएं और 32 बालक दत्तकग्रहण की प्रक्रिया अन्तर्गत गोद लिए गए हैं।

पूर्व में दत्तक ग्रहण की प्रक्रिया फैमिली कोर्ट से पूर्ण होती थी, प्रक्रिया को सुगम बनाने हेतु किशोर न्याय (बालकों की देखरेख और संरक्षण) अधिनियम 2015 में संशोधन करते हुए जिलाधिकारी को दत्तक ग्रहण आदेश जारी करने हेतु प्राधिकृत किया गया। जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि वैसे बच्चे जिनके सर से माता-पिता का छाया हट गया है, उनके जीवन में खुशी और माता-पिता का प्यार लौटाने के लिए Patna जिला प्रशासन आगे आया है। जिलाधिकारी ने आमजनो से अपील की है कि वैसे दंपति जो अनाथ बच्चों को गोद लेना चाहते है, उसके लिए जिला प्रशासन हर संभव सहयोग प्रदान करेगा।

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- जानें क्यों PAPPU YADAV ने तेजस्वी को कहा ‘संभल जाइये छोटे राजा नहीं तो राजनीतिक विरासत हो जाएगी खत्म’

6 6 6 6 6

6

Ranchi Special Train: हटिया से मुंबई के LTT के लिए दुर्गा...

 दुर्गा पूजा में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए हटिया से लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच स्पेशल ट्रेन चलेगी। थर्ड एसी का किराया नियमित...

Jharkhand Paddy Procurement: झारखंड में धान खरीद के नियम बदलेंगे, 30...

 झारखंड में एमएसपी पर धान खरीद की नई व्यवस्था का प्रस्ताव तैयार है। किसानों को 30 नवंबर तक ई-केवाईसी और जमीन सत्यापन कराना होगा।...

Jharkhand Paddy Procurement 2026-27: झारखंड में 15 दिसंबर से धान खरीद...

 झारखंड में खरीफ विपणन मौसम 2026-27 के तहत 15 दिसंबर से धान खरीद की तैयारी है। इस बार 50 लाख क्विंटल खरीद का लक्ष्य...