DM के हाथों झारखंड के दंपति ने बच्ची को लिया गोद, कहा- आज उनका आंगन खुशियों से भरा

बेतिया : बेतिया विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान में पली बालिका सीता कुमारी को दत्तक ग्रहण की प्रक्रिया पूर्ण करने के उपरांत जिला पदाधिकारी दिनेश कुमार राय द्वारा रांची के दंपति अभिषेक विक्टर एवं अभिलाषा केशरी को गोद दिया गया। गोद लेने के उपरांत दत्तक ग्राही माता-पिता काफी खुश हुए और कहा कि बालिका को पुत्री के रूप में पाकर आज उनका आंगन खुशियों से भर गया। जिलाधिकारी ने दत्तक ग्राही माता-पिता से कहा कि बच्ची का बेहतर तरीके से लालन-पालन कीजियेगा। अच्छे से पढ़ाईएगा, बच्ची का भविष्य उज्जवल बनाइएगा। दत्तक पिता पेशे से जनरल मैनेजर हैं और दत्तक माता डॉक्टर हैं। विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान में दत्तक ग्रहण को उत्सव के रूप में मनाया गया।

दत्तक ग्रहण की प्रक्रिया

दत्तक ग्रहण की समस्त प्रक्रिया ऑनलाइन है। कोई दत्तक ग्राही माता-पिता केंद्रीय दत्तक ग्रहण प्राधिकरण (CARA) के पोर्टल पर पंजीकरण कर गोद लेने की प्रक्रिया में सम्मिलित हो सकते हैं। इसके लिए एक फोन नंबर, पैन कार्ड तथा ई मेल आईडी की आवश्यकता होती है। इसके उपरांत नजदीकी विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान द्वारा दत्तक ग्राही माता पिता का होम स्टडी रिपोर्ट तैयार किया जाता है। इस पोर्टल पर दत्तक ग्राही माता-पिता अपनी एलिजिबिलिटी चेक कर सकते हैं।

यह भी देखें :

अस्पताल व नर्सिंग होम से बच्चा गोद लेना गैर कानूनी

इस वेबसाइट के अतिरिक्त किसी व्यक्ति को अस्पताल व नर्सिंग होम से बच्चा गोद लेना गैर कानूनी है। जिला अंतर्गत गोद लेने हेतु विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान अथवा जिला बाल संरक्षण इकाई से संपर्क किया जा सकता है। बच्चे की दंपत्ति के साथ ऑनलाइन मैचिंग, एडॉप्शन कमिटी की बैठक और जिला पदाधिकारी अथवा वरीय अपर समाहर्ता के समक्ष दत्तक ग्रहण संस्थान की ओर से वाद दायर करने का प्रावधान है। दत्तक ग्रहण आदेश जारी होने के उपरांत गोद देने की कार्रवाई पूर्ण होती है। माता पिता के द्वारा बच्चा प्राप्त करने के उपरांत दो साल तक सीएआरए द्वारा फॉलो अप कराया जाता है।

यह भी पढ़े : अचानक रात को पटना जंक्शन पहुंचे DM, लोगों से पूछा कोई दिक्कत तो नहीं

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

वाणासुर मत्स्य बीज प्रक्षेत्र में बनेगा समेकित एक्वा पार्क, DM ने...

भोजपुर : भोजपुर जिले के जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया द्वारा वाणासुर मत्स्य बीज प्रक्षेत्र, कारीसाथ, प्रखंड उदवंतनगर का स्थल निरीक्षण किया गया। इस प्रक्षेत्र पर...

दहेज के दानवों ने उजाड़ दी रूपा की दुनिया! प्रेम विवाह...

जहानाबाद : जहानाबाद में दहेज की बलि चढ़ी एक और बेटी। मार्च महीने में प्रेम विवाह करने वाली 22 वर्षीय रूपा देवी अब कफन...

पटना में बड़ा हादसा, गांधी घाट पर नहाने गए 6 युवक...

पटना : बिहार की राजधानी पटना में मंगलवार सुबह गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा हो गया। गांधी घाट पर नहाने के दौरान छह...

सतर्कता और पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 10 बेजुबान मवेशियों को तस्करों...

दानापुर : राजधानी पटना के शाहपुर थाना क्षेत्र में पशु तस्करी का एक बड़ा मामला सामने आया है। जहां स्थानीय लोगों की सतर्कता और...

JDU, RJD के बाद अब ‘कमल’ खिलाने BJP पहुंचीं रितु जायसवाल,...

पटना : जनता दल यूनाइटेड (JDU), राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के बाद अब भारतीय जनता पार्टी (BJP) में कमल खिलाने के लिए रितु जायसवाल...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img