चक्रवात रेमल से बंगाल में अब तक 6 लोगों की मौत

Desk. चक्रवात रेमल से बंगाल के तटीय इलाकों में अब तक 6 लोगों की मौत हो गयी है। साथ ही 29 हजार से ज्यादा घर क्षतिग्रस्त हो गये हैं। इनमें ज्यादतर घर पश्चिम बंगाल के दक्षिण तटीय इलाकों के बताये जा रहे हैं। वहीं इस तूफान से पश्चिम बंगाल के अधिकांश हिस्सों में जन जीवन अस्त व्यस्त है।

चक्रवात रेमल का बंगाल में कहर

इस चक्रवात को लेकर सीएम ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, “पश्चिम बंगाल बंगाल की खाड़ी के तट पर स्थित एक राज्य है। हर साल हमें विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं का सामना करना पड़ता है। इस साल चक्रवात ‘रेमल’ के प्रभाव के कारण हमारे राज्य में बहुत नुकसान हुआ है।”

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चक्रवात की स्थिति का जायजा लेते हुए कहा था कि इसने राज्य को बुरी तरह प्रभावित किया है और राज्य में काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा था कि पूरी राज्य मशीनरी लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए काम कर रही है और स्थिति से निपटने के लिए उन्होंने हर जरूरी चीज का आश्वासन दिया।

वहीं चक्रवाती तूफान रेमल के प्रभाव के कारण सोमवार को त्रिपुरा में भारी बारिश हुई, जबकि खराब मौसम के कारण अगरतला हवाई अड्डे से 11 उड़ानें रद्द कर दी गईं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने चक्रवात रेमल के संभावित प्रभाव को देखते हुए दो जिलों – सिपाहीजला और गुमती में रेड अलर्ट और शेष छह जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया था।

Related Articles

Video thumbnail
UP में भारी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट | Uttar Pradesh
03:17
Video thumbnail
भारत का कड़ा एक्शन, भारत में बैन हुआ पाक PM का इंस्टा और YouTube अकाउंट | National News
03:44
Video thumbnail
चिराग की टूटी पार्टी, पहली ज्वाइनिंग, लाखों की भीड़ अब CM बनाना है, डेहरी से सोनू सिंह ने ठोक दी ताल
16:32
Video thumbnail
बिहार चुनाव:यादव बहुल फुलपरास में नीतीश के बनाए समीकरण की तोड़ ढूंढ पाएंगे तेजस्वी या फिर शीला मंडल?
13:44
Video thumbnail
बिहार चुनाव: मोतिहारी और फुलपरास सीट पर NDA को रोकने के लिए तेजस्वी क्या बना रहे रणनीति?
03:20:05
Video thumbnail
क्या चिराग होंगे NDA का फेस, क्यों बिहार में सियासी बयानबाजी हुई तेज
51:01
Video thumbnail
मनोज तिवारी का बड़ा बयान कहा 'नीतीश न साइडलाइन थे और न कोई उन्हें कर सकता है' #Shorts | 22Scope
00:07
Video thumbnail
झारखंड की बड़ी ख़बरें | Top News | Jharkhand News | Congress Rally | SiramToli Flyover | 22Scope
14:35
Video thumbnail
काँग्रेस समन्वय समिति की बैठक, संविधान बचाओ रैली को सफल बनाने पर हुई चर्चा
04:10
Video thumbnail
पहलगाम पर केंद्र को कटघरे में लेते कांग्रेस ने देशभर में सम्मेलन कराने का क्यों लिया निर्णय 22Scope
04:54
Stay Connected
120,000FansLike
8,200FollowersFollow
497FollowersFollow
460,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -