Hazaribagh: सड़क हादसे में युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया रोड जाम

Hazaribagh: शहर के व्यस्ततम छोटा ग्वलटोली बस स्टैंड पीपल चौक के समीप सोमवार की देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान सन्नी कुमार राम के रूप में हुई है, जो राजा बंग्ला इंद्रपुरी हजारीबाग का रहने वाला है। वहीं घायल नरेश कुमार राम इचाक मोड़ हजारीबाग का रहने वाला है, जो सन्नी के मामा बताए जा रहे हैं। उनको गंभीर अवस्था में इलाज के लिए रांची के रिम्स अस्पताल रेफर किया गया है।

Hazaribagh: युवक की मौके पर ही मौत

मिली जानकारी के अनुसार, दोनों एक शादी समारोह से देर रात वापस घर लौट रहे थे। तभी पीपल चौक के पास तेज रफ्तार हाईवा वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सन्नी कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नरेश राम गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद आक्रोशित परिजन और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में सड़क पर उतर आए और पीपल चौक के समीप मुख्य सड़क को पूरी तरह जाम कर दिया। लोगों ने दोषी वाहन चालक की तत्काल गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजे की मांग की। हालांकि दुर्घटना में शामिल वाहन पुलिस की पकड़ में है और उसे थाने में रखा गया है।

Hazaribagh: गुस्साए लोगों ने किया प्रदर्शन

वहीं सूचना मिलते ही बड़ा बाजार थाना प्रभारी बिट्टू रजक दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस के कई घंटों के प्रयास के बावजूद लोग अपनी मांगों पर अड़े रहे। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि वाहन चालक की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित कर दी गई है और मुआवजे को लेकर जिला प्रशासन से वार्ता जारी है।

शशांक शेखर की रिपोर्ट

Bihar School Building Construction: अपने प्रखंड में मिलेगी उच्च शिक्षा की...

Bihar School Building Construction, पटना: बिहार में स्कूलों और उच्च शिक्षा संस्थानों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में सरकार ने निर्माण कार्यों...

Jio IPO दूसरे दिन 5.57 गुना सब्सक्राइब, 75 लाख से ज्यादा...

Jio IPO Subscription: जियो प्लेटफॉर्म्स के ₹30,213 करोड़ के आईपीओ को दूसरे दिन भी निवेशकों की ओर से मजबूत प्रतिक्रिया मिली। गुरुवार शाम 7...

Bihar Government Public Relations Review: बिहार सरकार की योजनाओं का होगा...

Bihar Government Public Relations Review, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सूचना एवं जन-संपर्क विभाग को सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों और विकास कार्यों...