चक्रवात रेमल से बंगाल में अब तक 6 लोगों की मौत

Desk. चक्रवात रेमल से बंगाल के तटीय इलाकों में अब तक 6 लोगों की मौत हो गयी है। साथ ही 29 हजार से ज्यादा घर क्षतिग्रस्त हो गये हैं। इनमें ज्यादतर घर पश्चिम बंगाल के दक्षिण तटीय इलाकों के बताये जा रहे हैं। वहीं इस तूफान से पश्चिम बंगाल के अधिकांश हिस्सों में जन जीवन अस्त व्यस्त है।

चक्रवात रेमल का बंगाल में कहर

इस चक्रवात को लेकर सीएम ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, “पश्चिम बंगाल बंगाल की खाड़ी के तट पर स्थित एक राज्य है। हर साल हमें विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं का सामना करना पड़ता है। इस साल चक्रवात ‘रेमल’ के प्रभाव के कारण हमारे राज्य में बहुत नुकसान हुआ है।”

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चक्रवात की स्थिति का जायजा लेते हुए कहा था कि इसने राज्य को बुरी तरह प्रभावित किया है और राज्य में काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा था कि पूरी राज्य मशीनरी लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए काम कर रही है और स्थिति से निपटने के लिए उन्होंने हर जरूरी चीज का आश्वासन दिया।

वहीं चक्रवाती तूफान रेमल के प्रभाव के कारण सोमवार को त्रिपुरा में भारी बारिश हुई, जबकि खराब मौसम के कारण अगरतला हवाई अड्डे से 11 उड़ानें रद्द कर दी गईं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने चक्रवात रेमल के संभावित प्रभाव को देखते हुए दो जिलों – सिपाहीजला और गुमती में रेड अलर्ट और शेष छह जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया था।

Ramgarh Excise Raid: रामगढ़ में उत्पाद विभाग की बड़ी छापेमारी, आखिर...

Ramgarh Excise Raid: जिले में अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने सोमवार को एक विशेष अभियान चलाया। डिप्टी...

Ranchi Shooting Range News: खेलगांव में औचक निरीक्षण के दौरान क्या...

Ranchi Shooting Range News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के...

Jamshedpur BJP Meeting: भाजपा नेताओं पर केस दर्ज होने के बाद...

Jamshedpur BJP Meeting: भारतीय जनता पार्टी (BJP) की जमशेदपुर मेट्रोपॉलिटन यूनिट ने शहर के लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति और BJP नेताओं और कार्यकर्ताओं के...