जंगली मशरूम खाने से एक ही परिवार के 6 लोग बीमार

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोईलकेरा प्रखंड अंतर्गत कुईड़ा गांव में जंगली मशरूम खाने से एक ही परिवार के 6 लोग गंभीर रूप से बीमार हो गए। सभी को उल्टी और दस्त की शिकायत के बाद सोनुआ अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार घटना रविवार सुबह की बताई जा रही है। जब परिवार की बुजुर्ग सदस्य मेचो नाग (62 वर्ष) जंगल से जंगली मशरूम चुनकर लाई थीं। मशरूम पकाकर परिवार ने नाश्ते में सेवन किया। कुछ ही घंटों के भीतर सभी की तबीयत बिगड़ने लगी और उन्हें लगातार उल्टी-दस्त होने लगे।

परिवार के सभी 6 सदस्यों को आनन-फानन में सोनुआ अस्पताल ले जाया गया। जहां सभी का इलाज चल रहा है। भर्ती मरीजों में अंशु नाग (19 वर्ष), रोमी नाग (17 वर्ष), मनीषा नाग (22 वर्ष), शुरू नाग (18 वर्ष), मेचो नाग (62 वर्ष) और बुधनी नाग (45 वर्ष) शामिल हैं।

डॉक्टर ने बताया कि अंशु नाग की हालत अन्य की तुलना में अधिक गंभीर है। उन्हें विशेष निगरानी में रखा गया है। अस्पताल प्रशासन ने जंगली मशरूम सेवन को ही फूड पॉइजनिंग का कारण बताया है और ग्रामीणों से अपील की है कि बिना पहचान के किसी भी जंगली खाद्य वस्तु का सेवन न करें।

ग्रामीणों का कहना है कि इस मौसम में जंगलों में कई प्रकार के मशरूम उगते हैं। लेकिन सभी खाने योग्य नहीं होते। यह पहली बार नहीं है, जब इस तरह की घटना हुई हो। स्वास्थ्य विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है और संभावित फूड पॉइजनिंग की पुष्टि के लिए नमूने भेजे जा रहे हैं।

रिपोर्टः हरि शर्मा

 

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!