Delhi: टीवी पत्रकारिता के एक गोल्डन एरा का अंत…एंकर सरला माहेश्वरी का 71 वर्ष की उम्र में निधन

136
टीवी पत्रकारिता के एक गोल्डन एरा का अंत
Advertisment

Delhi: टीवी पत्रकारिता के एक गोल्डन एरा का अंत…..दूरदर्शन पर समाचार सुनाने वाली सरला माहेश्वरी का निधन 71 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। दूरदर्शन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए सरला माहेश्वरी के निधन की जानकारी दी। सरला माहेश्वरी का अंतिम संस्कार शाम में दिल्ली में हुआ। उनकी मौत से टीवी पत्रकारिता के एक गोल्डन एरा का अंत हो गया। डीडी नेशनल ने अपनी समाचार प्रस्तुतकर्ता को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनकी मधुर आवाज, सटीक उच्चारण और गरिमापूर्ण प्रस्तुति को याद किया।

Advertisment

Delhi: दूरदर्शन की जानी-मानी न्यूज एंकर थी माहेश्वरी

आपको बता दें कि सरला माहेश्वरी 71 वर्ष की थीं और 1980 और 1990 के दशक में टीवी समाचार जगत के सबसे जाने-माने चेहरों में से एक थीं। उन्होंने 1976 से 2005 तक दूरदर्शन पर समाचार वाचिका के रूप में कार्य किया था। सरला माहेश्वरी उस दौर में दूरदर्शन की जानी-मानी न्यूज एंकर थी।

Delhi: दूरदर्शन ने दी श्रद्धांजलि

दूरदर्शन ने उन्हें सादगी और गरिमा की मिसाल बताते हुए एक्स पर पोस्ट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। डीडी ने लिखा, ‘सरला माहेश्वरी दूरदर्शन की एक सम्मानित और प्रतिष्ठित समाचार वाचक थीं। उन्होंने अपनी सौम्य आवाज, स्पष्ट उच्चारण और गरिमामय प्रस्तुति से भारतीय समाचार जगत में एक विशेष स्थान बनाया था’ उस दौर में जब न्यूज एंकर को न्यूज रीडर कहा जाता था, सरला माहेश्वरी अपनी सादगी और संयम के लिए जानी जाती थीं. उनकी शैली ने दर्शकों के दिलों में गहरा विश्वास पैदा किया था।

Advertisement