जमीनी विवाद को लेकर गोलीबारी, 6 गंभीर रूप से घायल

नालंदा : नालंदा जिले के सिलाव थाना क्षेत्र के जिंदा विघा गांव में जमीनी विवाद को लेकर गोलीबारी हुई। जहां बिंदा यादव को बदमाशों ने छह गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। जिसे इलाज के लिए पावापुरी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

बताया जाता है कि जिंदा बिगहा निवासी बिंदा यादव व दिनेश यादव के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। जहां आज दिनेश यादव अपने बेटे एव अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर जिंदा यादव को घेर छह गोली मार जख्मी कर दिया है। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

रजनीश किरण की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Share with family and friends: