फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट की कार्रवाई, टीम ने कई दुकानों के लिए नमूने

पटना : दिवाली पर्व के दौरान मिलावटी खाद्य सामग्री और मिठाइयां लोगों के सेहत को खराब ना कर दें। इसको लेकर फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट ने स्पेशल ड्राइव चलाकर राजधानी पटना के दानापुर, गांधी मैदान, कदमकुआं और अगमकुआं थाना क्षेत्र में आने वाले करीब 15 मिठाई दुकानों से 58 नमूने लिए हैं। फूड सेफ्टी इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया है कि लिए गए मिठाइयों के नमूने में यदि मिलावट पाया गया तो दोषी मिठाई दुकानदार के विरुद्ध फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट कार्रवाई करने से परहेज नहीं करेगा।

मिठाई दुकानों में मिठाइयों के गुणवत्ता की जांच करने पहुंचे फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट के इंस्पेक्टर अजय कुमार बताते हैं कि दिवाली के दौरान मिठाई दुकानों में खोआ और पनीर से बने चीजों की खपत बढ़ जाती है। ऐसे में मिलावटी या फिर नकली मिठाइयां और पनीर की बिक्री पर रोक लगाने के लिए समय-समय पर और खास करके दिवाली के दौरान विशेष अभियान चलाकर छापेमारी की जाती है।

इसी कड़ी में कुल 15 दुकानों से 58 खोवा के मिठाई और खोवा के नमूनों को लेकर उसे जांच के लिए लैबोरेट्री भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। दूसरी ओर कुछ मिठाई दुकानों पर नकली या मिलावटी खोवा या फिर मिठाइयों में अधिक मात्रा में रंग डालने वाले मिठाई दुकानों पर कार्रवाई भी की गई है। फूड सेफ्टी इंस्पेक्टर अजय कुमार बताते हैं कि यह अभियान छठ तक जारी रहेगा।

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Bihar Sports Infrastructure: 90 एकड़ का स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और 40 हजार...

Bihar Sports Infrastructure: बिहार में खेल के क्षेत्र में विकसित की जा रही आधारभूत संरचनाओं का असर अब राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की मेजबानी...

Lutiyano Madhumakkhi Attack: मधुमक्खियों के झुंड का जानलेवा हमला, महिला की...

Lutiyano Madhumakkhi Attack: गिरिडीह जिले के सरिया प्रखंड स्थित लुतियानों गांव में मधुमक्खियों के हमले की एक दर्दनाक घटना सामने आई है। अडवारा पहाड़...

Jio Cross Border Payment: विदेश से पेमेंट लेना होगा आसान, Jio...

Jio Cross Border Payment: विदेशों में सामान या सेवाएं बेचने वाले भारतीय कारोबारियों के लिए विदेशी भुगतान लेना अब आसान हो सकता है। जियो फाइनेंशियल...