Advertisement
Advertisement

दिलेरी : लकड़बग्घा से भिड़ गए 62 वर्षीय वृद्ध

रांची: दिलेरी – जिले के ओरमांझी थाना क्षेत्र स्थित होचई के 62 वर्षीय वृद्ध कारू नायक अपनी जान बचाने के लिए लकड़बग्घा से भिड़ गए। इस दौरान वह भी गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह घटना तब घटी, जब वह शुक्रवार की शाम लकाड़ीगढ़ा जंगल की और मछली पकड़ने गए थे। बताया गया कि कारू मछली पकड़ कर किसी प्रकार अपनी व पत्नी जासो देवी का जीवन यापन करते हैं।

घटना के वक्त कारू के पास मछली पकड़ने के लिए बंसीडांग (हंडा) था। इसी के सहारे उन्होंने लकड़बग्घे से मुकाबला किया। अंत में लकड़बग्घा भाग गया, लेकिन और इस मुकाबले में कारू गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके चेहरे, सिर, हाथ-पैर सहित शरीर के कई अन्य अंग पर जख्म है।

दिलेरी –

इसी हालत में वह किसी तरह जंगल से बाहर तो निकल आए, परंतु वहीं गिर पड़े, घर नहीं पहुंच सके। इस बीच किसी ग्रामीण की नजर कारू पड़ी तो उन्हें अन्य ग्रामीणों के सहयोग से घर लाया गया। साथ ही स्थानीय चिकित्सक से उपचार भी कराया घायल वृद्ध कारू नायक जागरण गया। इधर, शनिवार की सुबह मुखिया सुनील उरांव की पहल पर उन्हें रिम्स (रांची) भेजा गया, जहां कारू इलाजरत हैं।

Commercial Advertisment

Bihar State Games 2026: बिहार में खेलों का महाकुंभ! 5500 से...

Bihar State Games 2026: बिहार में खेल प्रतिभाओं को अपनी क्षमता साबित करने का बड़ा मंच मिलने जा रहा है। बिहार स्टेट गेम्स 2026...

Santhali Sohrai Festival: पाकुड़ में बच्चों ने अनोखे अंदाज में मनाया...

Santhali Sohrai Festival, पाकुड़: आधुनिकता के बढ़ते प्रभाव के बीच नई पीढ़ी को अपनी पारंपरिक संस्कृति और सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने की सराहनीय पहल...

BPSC TRE 4.0 Recruitment: पटना में सहयोग कार्यक्रम के बाद बोले...

BPSC TRE 4.0 Recruitment, पटना: बिहार में शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए BPSC TRE 4.0 को लेकर शिक्षा मंत्री मिथिलेश...