Advertisment

कलकत्ता पब्लिक स्कूल ओरमांझी में वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का हुआ आयोजन

रांचीः कलकत्ता पब्लिक स्कूल, ओरमांझी में 11 फ़रवरी रविवार को वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन, विद्यालय परिसर में किया गया।

इस अवसर पर अतिथि के तौर पर झारखण्ड विधानसभा के संयुक्त सचिव, मिथिलेश कुमार मिश्रा, बीआईटी मेसरा के डीन फैकल्टी अफेयर्स प्रोफ़ेसर डॉ अशोक कुमार शेरोन, झारखण्ड हाई कोर्ट के वरीय अधिवक्ता बिनोद आनन्द झा तथा कई वरीय शिक्षविद एवं कई प्रसिद्ध नामी हस्तियों की भी उपस्थिति रही।

कलकत्ता स्कूल 3 22Scope News

विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम की दी प्रस्तुति

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन के अध्यक्ष भोगानंद झा, उपाध्यक्ष पी के झा, प्राचार्या श्रीमती priamda झा तथा सचिव विकास झा इत्यादि मौजूद थे। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती गणेश वंदना से हुई। इसके बाद दीप प्रज्ज्वलन तथा अतिथियों का विद्वतापूर्ण संभाषण हुआ।

कलकत्ता स्कूल 2g 22Scope News

सभी ने एक स्वर में शिक्षा जगत, वर्तमान शिक्षा व्यवस्था की चुनौतियों एवं इस विद्यालय के योगदान के बारे में अपने-अपने तरीके से बातों को विद्यालय परिवार के सम्मुख रखा। यह वर्ष विद्यालय का नौवां वर्ष है। विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग कार्यक्रम की काफ़ी प्रसंशा हुई।

अतिथियों ने एवं प्रबंधन ने विशेष रूप विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को मानसिक रूप से नई शिक्षा नीति के लिए सभी को तैयार होने को कहा।

Dhanbad Bhatinda Fall: जन्मदिन की खुशी मातम में बदली, भटिंडा फॉल...

Dhanbad Bhatinda Fall: धनबाद जिले के मुनीडीह स्थित भटिंडा फॉल में मंगलवार को दर्दनाक हादसे में चाचा और भतीजे की डूबने से मौत हो...

Ranchi Chamber Meeting: ऑनलाइन बाजार की बढ़ती प्रतिस्पर्धा से व्यापारी परेशान,...

Ranchi Chamber Meeting: झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स के कंज्यूमर ड्यूरेबल एंड इलेक्ट्रॉनिक उप समिति की बैठक मंगलवार को चैंबर भवन में हुई। बैठक में...

JPSC JSSC Recruitment Controversy: JPSC-JSSC परीक्षा विवाद में आया नया राजनीतिक...

JPSC JSSC Recruitment Controversy: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के महासचिव विनोद कुमार पांडे ने JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं से जुड़े विवाद को लेकर...