मधेपुरा : उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र में कुरियर कम्पनी के सुपर वाइजर से 65 हजार लूट मामले का एसपी योगेंद्र कुमार ने खुलासा कर दिया है. इस मामले को लेकर अपराधी की धर-पकड़ हेतु एक स्पेशल टीम बनायी गयी थी. टीम में शामिल पुलिस अधिकारियों ने गुप्त सूचना के आधार पर लूट की 21 हजार, व चार मोबाइल के अलावे 13 खोखा के साथ चार अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया. उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र से बीते दिनों कुरियर कम्पनी के कर्मियों से 65 हजार लूट की घटना को अंजाम देकर गिरफ्तार अपराधी फरार हो गए थे. वहीं इस मामले को लेकर एसपी योगेंद्र कुमार ने प्रेस वार्ता की और मामले का बड़ा खुलासा किया. साथ हीं उन्होंने कहा कि इस घटना को लेकर उदाकिशुनगंज,बिहारीगंज, पुरैनी और अन्य थाना के पुलिस अधिकारियों का एक स्पेशल टीम बनाया गया था जहाँ टीम में शामिल अधिकारीयों ने गुप्त सूचना के आधार पर इन अपराधियों को गिरफ्तार किया है. इनकी गिरफ्तारी से क्षेत्र में लूट की घटनाओं में कमी आएगी. हालांकि इस टीम में शामिल पुलिस अधिकारियों ने बहुत हीं बेहतर कार्य किया है.
कागजों पर चल रही नल जल योजना, ग्रामीण लगा रहे करोड़ों की लूट का आरोप

















