खगड़िया: निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की विशेष टीम ने खगड़िया में छापेमारी कर एक कार्यपालक अभियंता को 75 हजार रूपये घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार कार्यपालक अभियंता गोपाल कुमार को निगरानी की टीम अपने साथ लेकर पटना चली गई।
यह भी पढ़ें – थाना से महज 300 मीटर की दूरी पर दिनदहाड़े लूटपाट की कोशिश, दुकानदार दंपत्ति ने…
मिली जानकारी के अनुसार कार्यपालक अभियंता गोपाल कुमार ने ब्रजेश कुमार नामक एक व्यक्ति से मानव बल के रूप में नियुक्ति के एवज में 75 हजार रूपये की मांग की थी। ब्रजेश ने मामले की शिकायत निगरानी विभाग में की जिसके बाद निगरानी की टीम ने कार्यपालक अभियंता को रंगे हाथ 75 हजार रूपये घूस लेते हुए उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया।
https://www.youtube.com/@22scopestate/videos
यह भी पढ़ें- कांग्रेस विधायक ने मुकेश सहनी को कहा ‘वापस लीजिये बयान’, सीएम डिप्टी सीएम…’


