बेतिया पुलिस लाइन के सभागार में 76वां वन महोत्सव का शुभारंभ

बेतिया : पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग बिहार सरकार द्वारा बेतिया पुलिस लाइन के सभागार में 76वां वन महोत्सव का शुभारंभ किया गया। लोकसभा सचेतक सह भाजपा सांसद डॉ. संजय जयसवाल व बेतिया नगर आयुक्त लक्ष्मण तिवारी और वाल्मीकिनगर टाइगर रिजर्व के सीएफ नेशामणी के ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस समारोह में वन विभाग के वरीय अधिकारी व कई गणमान्य सहित कई विद्यालयों के बच्चे सम्मलित हुए।

Goal 7 22Scope News

हमें पार्यावरण की सुरक्षा के लिए ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाना चाहिए – नगर आयुक्त लक्ष्मण तिवारी

समारोह में आए गणमान्य व बच्चों को संबोधित करते हुए बेतिया नगर आयुक्त लक्ष्मण तिवारी ने कहा कि हमें पार्यावरण की सुरक्षा के लिए ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाना चाहिए। क्योंकि इसका हमारे जीवन में बड़ा ही महत्वपूर्ण योगदान रहता है। आज वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में हरा भरा जंगल है। वहां कई तरह के जीव जंतु स्वछंद विचरण करते हैं। जहां दूर-दूर से टूरिस्ट भी भ्रमण करने आते हैं।

यह भी देखें :

आज विश्व में तेजी से जलवायु परिवर्तन हो रहा है – BJP MP संजय जायसवाल

वहीं लोकसभा सचेतक सह भाजपा सांसद डॉ. संजय जयसवाल ने वहां उपस्थित बच्चों व गणमान्य को संबोधित करते हुए कहा कि आज विश्व में तेजी से जलवायु परिवर्तन हो रहा है। जिसे रोकने के लिए हमें पेड़ पौधा लगाना बहुत जरुरी है। हमें अपने मां के नाम से कम से कम एक पेड़ तो उनके जन्मदिन पर अवश्य ही लगाना चाहिए। जो भी अपने मां से प्यार करते हैं उन्हें कम से कम एक पेड़ अपने मां के नाम अवश्य लगाना चाहिए। साथ ही साथ उसे समय-समय पर सिंचाई भी करना चाहिए ताकि वह आगे चलकर बड़ा सा छायादार या फलदार वृक्ष बन सके।

यह भी पढ़े : वन महोत्सव के दौरान छात्रों को पौधारोपण के लिए किया गया प्रेरित

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img