77वें गणतंत्र दिवस : मंत्री संजय सिंह ने किया झंडोत्तोलन, तिरंगे को दी सलामी

जमुई : भारत आज 77वां गणतंत्र दिवस पूरे उत्साह और संवैधानिक गरिमा के साथ मना रहा है। बिहार की राजधानी पटना में गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित किया गया, जहां आज यानी 26 जनवरी की सुबह नौ बजे राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। तिरंगे को सलामी देने के साथ ही गांधी मैदान राष्ट्रगान और देशभक्ति नारों से गूंज उठा।

गणतंत्र दिवस पर्व संविधान, लोकतंत्र और राष्ट्रीय एकता के प्रति अटूट आस्था का प्रतीक रहा – मंत्री संजय कुमार सिंह

जमुई में गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर श्री कृष्णा सिंह स्टेडियम में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री सह प्रभारी मंत्री संजय कुमार सिंह ने तिरंगे को सलामी दी। यह क्षण संविधान, लोकतंत्र और राष्ट्रीय एकता के प्रति अटूट आस्था का प्रतीक रहा। मंत्री ने स्वतंत्रता सेनानियों और संविधान निर्माताओं को नमन किया।

Mantri Sanjay Singh 1 2 22Scope News

मंत्री संजय सिंह के साथ जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही

आपको बता दें कि मंत्री संजय कुमार सिंह के साथ जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। राष्ट्रगान के साथ पूरा वातावरण देशभक्ति से ओत-प्रोत हो गया। गणतंत्र दिवस हमें अधिकारों के साथ कर्तव्यों की भी याद दिलाता है। आइए, मिलकर सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का संकल्प लें।

Mantri Sanjay Singh 2 1 22Scope News

यह भी पढ़े : 77वां गणतंत्र दिवस : बिहार के अलग-अलग जिलों में फहराया गया तिरंगा

अंशु झा की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img