77वां गणतंत्र दिवस : बिहार के अलग-अलग जिलों में फहराया गया तिरंगा

आरा/मुजफ्फरपुर/सुपौल/बेतिया/मोतिहारी : भारत आज 77वां गणतंत्र दिवस पूरे उत्साह और संवैधानिक गरिमा के साथ मना रहा है। बिहार की राजधानी पटना में गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित किया गया, जहां आज यानी 26 जनवरी की सुबह नौ बजे राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। तिरंगे को सलामी देने के साथ ही गांधी मैदान राष्ट्रगान और देशभक्ति नारों से गूंज उठा। बिहार के अलग-अलग जिलों में तिरंगा फहराया गया। बिहार के भोजपुर, मुजफ्फरपुर, बेतिया, मोतिहारी और सुपौल में गणतंत्र दिवस के मौके पर झंडोत्तोलन किया गया।

आरा के जिलाधिकारी ने किया झंडोत्तोलन

भोजपुर जिले के ऐतिहासिक रमना मैदान में जिलाधिकारी ने झंडोत्तोलन किया। पूरे देश में आज 77वें गणतंत्र दिवस की धूम मची हुई है। वहीं भोजपुर जिले में भी इसको लेकर उत्साह दिख रहा है। भोजपुर जिले के ऐतिहासिक रमना मैदान में भोजपुर के जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया ने झंडोतोलन किया एवं परेड की सलामी ली। इस मौके पर विभिन्न विभागों के द्वारा झांकी भी निकाली गई थी।

गणतंत्र दिवस के मौके पर पहले DM और SP ने परेड का निरीक्षण किया

गणतंत्र दिवस के मौके पर पहले जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने परेड का निरीक्षण किया एवं उसके बाद झंडोतोलन किया। इस मौके पर जिला पदाधिकारी ने जिलेवासियों को बधाई देते हुए कहा कि आज बहुत ही खुशी की बात है कि इसमें 77वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। आज हम सभी उन वीर बलिदानियों को याद करते हैं। जिन्होंने अपने देश के लिए कुर्बानी दी है और हमारा भोजपुर जिला भी लगातार विकास के उत्तरोत्तर पथ पर अग्रसर हो रहा है। आने वाले दिनों में भी लगातार जिला उत्तर विकास करेगा साथ में जिला परिषद काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

मुजफ्फरपुर में विजय कुमार सिन्हा ने जवाहरलाल नेहरु स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में किया झंडोत्तोलन

मुजफ्फरपुर जिला में 77 वें राष्ट्रीय गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह को बिहार के उपमुख्यमंत्री सह प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने जवाहरलाल नेहरु स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में झंडोत्तोलन किया और परेड की सलामी ली। इस क्रम में विभिन्न विभागों की आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की गई।

Muz Jhanda 22Scope News

सुपौल में 77वें गणतंत्र दिवस की धूम, गांधी मैदान में प्रभारी जिलाधिकारी मो. तारिक ने किया झंडोत्तोलन

आज का दिन 26 जनवरी देशवासियों के लिए बहुत ही ऐतिहासिक और गौरवशाली दिन है। आज पूरे भारत वर्ष में 77वां गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। वहीं सुपौल जिला मुख्यालय स्थित ऐतिहासिक गांधी मैदान में प्रभारी जिलाधिकारी मो. तारिक ने झंडोतोलन किया। जहां जिलाधिकारी को सर्वप्रथम ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया गया। ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ मिलने के बाद जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक सरथ आरएस द्वारा पैरेड का निरीक्षण किए। निरिक्षणोपरांत राष्ट्रीय झंडोतोलन कर झंडे को सलामी दी।

विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश होना गर्व की बात है – DM मो. तारिक

वही कार्यक्रम में मंच से अपने संबोधन में जिलाधिकारी ने मौजूद लोगों सहित जिले के तमाम नागरिकों को 77वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश आजादी में शहीद हुए उन तमाम क्रांतिकारी वीर शहीदों एवं महापुरुषों को नमन किया। उन्होंने कहा कि विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश होना गर्व की बात है। आज 76 गणतांत्रिक वर्ष के समापन पर हमने विकाश की नित नई ऊंचाइयां छुई है। सरकार की सभी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।

Supaul Jhanda 1 22Scope News

बिहार सरकार औऱ सुपौल जिला प्रशासन कटिबद्ध है, स्वच्छ और सुंदर सुपौल बने

इसके लिए बिहार सरकार औऱ सुपौल जिला प्रशासन कटिबद्ध है, स्वच्छ और सुंदर सुपौल बने। इसमें जिला प्रशासन सहित तमाम लोगों की सहभागिता अपेक्षित है। आइए मिलकर संकल्प लें कि सुपौल के चतुर्दिक विकाश के लिए आपसी सहयोग, भाईचारे, साम्प्रदायिक सदभाव, निष्ठा एवं पारदर्शिता के साथ कदम से कदम मिलाकर कार्य करें। वहीं इस अवसर पर एक से बढ़कर एक झाकियां निकाली गई।

बेतिया के ऐतिहासिक महाराजा स्टेडियम में शान से तिरंगा फहराया गया

बेतिया 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर बेतिया के ऐतिहासिक महाराजा स्टेडियम में शान से तिरंगा फहराया गया। प्रभारी मंत्री मंगल पांडे ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इस मौके पर पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया।

Betia Jhanda 22Scope News

DM और SP सहित प्रशासनिक व पुलिस के वरीय अधिकारी उपस्थित रहे

कार्यक्रम में जिलाधिकारी तरनजोत सिंह एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन सहित प्रशासनिक व पुलिस के वरीय अधिकारी उपस्थित रहे। ध्वजारोहण के बाद सुरक्षा बलों एवं स्कूली बच्चों द्वारा आकर्षक परेड प्रस्तुत की गई, जिसे उपस्थित जनसमूह ने तालियों के साथ सराहा। समारोह के दौरान देश की एकता, अखंडता और संविधान के प्रति निष्ठा का संदेश दिया गया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ। इस दौरान प्रभारी मंत्री मंगल पांडे ने सरकार के कार्यों को गिनवाया।

यह भी देखें :

मंत्री विजय चौधरी ने पूर्वी चंपारण के ऐतिहासिक गांधी मैदान में किया झंडोत्तोलन

गणतंत्र दिवस के अवसर पर पूर्वी चंपारण के ऐतिहासिक गांधी मैदान में जिले के प्रभारी और जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने झंडोतोलन किया। वहीं इस अवसर पर जिलाधिकारी और एसपी के साथ-साथ तमाम अधिकारी जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। वहीं वंदे भारत ट्रेन बना कर शिक्षा विभाग की झांकी निकली को खूब तालियां बटोरी।

Motihari Jhanda 22Scope News

सरकार ने हर क्षेत्र में विकास किया है – प्रभारी मंत्री विजय कुमार चौधरी

वहीं जिला के प्रभारी मंत्री विजय कुमार चौधरी ने बिहार सरकार की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि सरकार ने हर क्षेत्र में विकास किया है और विशेष तौर पर शिक्षा व्यवस्था को लेकर आगे प्रखंड स्तर पर डिग्री कालेज खोला जएगा। कुछ मामले में तो अब दूसरा राज्य हमारा नकल करने लगा है। सरकार की कोशिश है युवाओं को रोजगार मिले लोगों का जीवन आसान हो। बजली सड़क यानि आम आदमी की हर जरूरत को पूरा किया जा रहा है।

यह भी पढ़े : 77वां गणतंत्र दिवस : गांधी मैदान से विधानसभा तक शान से लहराया तिरंगा, राज्यपाल ने किया झंडोत्तोलन…

नेहा गुप्ता, संतोष कुमार, अजय कुमार, सोहराब आलम और दीपक कुमार की रिपोर्ट

Highlights

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!