पटना : लोकसभा चुनाव के सातवें और आखिरी चरण के तहत शनिवार यानी एक जून को सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ जो कि खत्म हो गया है। सातवें चरण में सात राज्य और एक केंद्र शासित प्रदेश की 57 सीटों पर वोटिंग हो रही थी। बिहार की बात करें तो यहां आठ सीटों पर चुनाव हो रहे हैं जिसमें नालंदा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम, काराकाट और जहानाबाद में वोटिंग हुई। साथ ही एक आरा जिले के अगिआंव विधानसभा सीट पर उपमतदान हुआ जो कि वो भी खत्म हो गया है। सभी 543 सीटों के लिए मतगणना चार जून को होना है।
सातवें और अंतिम चरण के चुनाव खत्म होने के बाद बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एचआर श्रीनिवास, एडीजी लॉ एंड ऑर्डर जीएस गंगवार सहित कई अधिकारी ने प्रेस कांफ्रेंस की। एचआर श्रीनिवास ने आखिरी चरण के चुनाव के लेकर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आज आखिरी चरण में करीब 50.56 फीसदी मतदान हुआ है जो कि पिछले मुकाबले से एक फीसदी कम हुआ है। आज का मतदान शांतिपूर्ण रहा। कही एक दो जगह छीटपूट की घटनाएं की खबरें सामने आई।
आपको बता दें कि मतदान प्रक्रिया के दौरान मरे मतदान कर्मियों के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले 30 सेकंड का मौन रखा गया। शाम छह बजे तक 50.56 फीसदी मतदान हुआ है और यह आंकड़ा एक से दो प्रतिशत तक बढ़ सकता है। वहीं
36 कंट्रोल यूनिट मौकपोल के दौरान बदले गए। 117 मतदान केंद्र मॉडल मतदान केंद्र रहे और 56 मतदान केंद्र दिव्यांगों द्वारा पूर्ण रूप से संचालित रहा। महिला मतदाताओं की भागीदारी अधिक रही और यह गौरव की बात है।
मुख्य चुनाव अधिकारी ने कहा कि 2019 में पुरुष मतदाताओं का प्रतिशत था 55.12 और महिलाओं का 59.5 फीसदी था। 2024 में महिला मतदाताओं का प्रतिशत 61.23 फीसदी और पुरुषों का 53.06 फीसदी रहा। पुरुषों की तुलना में आठ फीसदी महिला मतदाताओं का वोटिंग परसेंट अधिक है। सभी जिले में 684 कंप्लेन मिले सभी का निदान किया गया। 2019 में 75 मतदान केदो पर वोट बहिष्कार हुआ था। इस बार 2024 में मात्र 32 मतदान केंद्रों पर वोट बहिष्कार हुआ। 2019 में 1054 मतदान केंद्रों की वेब कास्टिंग हुई, इस बार 40 हजार मतदान केंद्रों की वेब कास्टिंग हुई। 21,200 व्हीलचेयर का इस्तेमाल हुआ। 16,368 में सेवकों की सेवा दिव्यांगों और बुजुर्गों के लिए ली गई। वोटर हेल्पलाइन और सक्षम एप जैसे एप्लीकेशन का प्रयोग हुआ।
उन्होंने कहा कि इस चुनाव के दौरान 208 करोड़रुपए जब्त किए गए हैं। फेक न्यूज पर भी तुरंत कार्रवाई हुई है। इस निर्वाचन के क्रम में 44 लोगों की मौत हुई है जो निर्वाचन कार्य में लगे हुए थे। इसमें 19 को सहायता राशि दे दी गई है और बाकी की प्रक्रिया जारी है। मतदाताओं और मतदान कर्मियों, पुलिस प्रशासन के सभी कर्मियों की सक्रिय भागीदारी के लिए सभी को बधाई। राज्य सरकार, राज्य सरकार के मुख्य सचिव और डीजीपी को सहयोग के लिए धन्यवाद देंगे। इस भीषण गर्मी में शांतिपूर्ण और स्वच्छ मतदान हुआ इसके लिए सभी को धन्यवाद।
शाम 6 बजे तक 50.56 फीसदी वोटिंग
1. नालंदा – 46.50 फीसदी
2. पटना साहिब – 45.00 फीसदी
3. पाटलिपुत्र – 56.91 फीसदी
4. आरा – 48.50 फीसदी
5. बक्सर – 53.70 फीसदी
6. सासाराम – 51.00 फीसदी
7. काराकाट – 53.44 फीसदी
8. जहानाबाद – 51.20 फीसदी
अगिआंव विधानसभा उपचुनाव – 46.00 फीसदी
यह भी पढ़े : 7th Phase Election : शाम 5 बजे तक 48.86 फीसदी मतदान
यह भी देखें : https://youtube.com/22scope
अविनाश सिंह की रिपोर्ट
Highlights