7th Phase Lok Sabha Election : आखिरी चरण में 50.56 फीसदी वोटिंग

पटना : लोकसभा चुनाव के सातवें और आखिरी चरण के तहत शनिवार यानी एक जून को सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ जो कि खत्म हो गया है। सातवें चरण में सात राज्य और एक केंद्र शासित प्रदेश की 57 सीटों पर वोटिंग हो रही थी। बिहार की बात करें तो यहां आठ सीटों पर चुनाव हो रहे हैं जिसमें नालंदा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम, काराकाट और जहानाबाद में वोटिंग हुई। साथ ही एक आरा जिले के अगिआंव विधानसभा सीट पर उपमतदान हुआ जो कि वो भी खत्म हो गया है। सभी 543 सीटों के लिए मतगणना चार जून को होना है।

GOAL Logo page 0001 22Scope News

सातवें और अंतिम चरण के चुनाव खत्म होने के बाद बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एचआर श्रीनिवास, एडीजी लॉ एंड ऑर्डर जीएस गंगवार सहित कई अधिकारी ने प्रेस कांफ्रेंस की। एचआर श्रीनिवास ने आखिरी चरण के चुनाव के लेकर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आज आखिरी चरण में करीब 50.56 फीसदी मतदान हुआ है जो कि पिछले मुकाबले से एक फीसदी कम हुआ है। आज का मतदान शांतिपूर्ण रहा। कही एक दो जगह छीटपूट की घटनाएं की खबरें सामने आई।

HR Sriniwas 1 22Scope News

आपको बता दें कि मतदान प्रक्रिया के दौरान मरे मतदान कर्मियों के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले 30 सेकंड का मौन रखा गया। शाम छह बजे तक 50.56 फीसदी मतदान हुआ है और यह आंकड़ा एक से दो प्रतिशत तक बढ़ सकता है। वहीं
36 कंट्रोल यूनिट मौकपोल के दौरान बदले गए। 117 मतदान केंद्र मॉडल मतदान केंद्र रहे और 56 मतदान केंद्र दिव्यांगों द्वारा पूर्ण रूप से संचालित रहा। महिला मतदाताओं की भागीदारी अधिक रही और यह गौरव की बात है।

मुख्य चुनाव अधिकारी ने कहा कि 2019 में पुरुष मतदाताओं का प्रतिशत था 55.12 और महिलाओं का 59.5 फीसदी था। 2024 में महिला मतदाताओं का प्रतिशत 61.23 फीसदी और पुरुषों का 53.06 फीसदी रहा। पुरुषों की तुलना में आठ फीसदी महिला मतदाताओं का वोटिंग परसेंट अधिक है। सभी जिले में 684 कंप्लेन मिले सभी का निदान किया गया। 2019 में 75 मतदान केदो पर वोट बहिष्कार हुआ था। इस बार 2024 में मात्र 32 मतदान केंद्रों पर वोट बहिष्कार हुआ। 2019 में 1054 मतदान केंद्रों की वेब कास्टिंग हुई, इस बार 40 हजार मतदान केंद्रों की वेब कास्टिंग हुई। 21,200 व्हीलचेयर का इस्तेमाल हुआ। 16,368 में सेवकों की सेवा दिव्यांगों और बुजुर्गों के लिए ली गई। वोटर हेल्पलाइन और सक्षम एप जैसे एप्लीकेशन का प्रयोग हुआ।

उन्होंने कहा कि इस चुनाव के दौरान 208 करोड़रुपए जब्त किए गए हैं। फेक न्यूज पर भी तुरंत कार्रवाई हुई है। इस निर्वाचन के क्रम में 44 लोगों की मौत हुई है जो निर्वाचन कार्य में लगे हुए थे। इसमें 19 को सहायता राशि दे दी गई है और बाकी की प्रक्रिया जारी है। मतदाताओं और मतदान कर्मियों, पुलिस प्रशासन के सभी कर्मियों की सक्रिय भागीदारी के लिए सभी को बधाई। राज्य सरकार, राज्य सरकार के मुख्य सचिव और डीजीपी को सहयोग के लिए धन्यवाद देंगे। इस भीषण गर्मी में शांतिपूर्ण और स्वच्छ मतदान हुआ इसके लिए सभी को धन्यवाद।

शाम 6 बजे तक 50.56 फीसदी वोटिंग

1. नालंदा – 46.50 फीसदी
2. पटना साहिब – 45.00 फीसदी
3. पाटलिपुत्र – 56.91 फीसदी
4. आरा – 48.50 फीसदी
5. बक्सर – 53.70 फीसदी
6. सासाराम – 51.00 फीसदी
7. काराकाट – 53.44 फीसदी
8. जहानाबाद – 51.20 फीसदी

अगिआंव विधानसभा उपचुनाव – 46.00 फीसदी

यह भी पढ़े : 7th Phase Election : शाम 5 बजे तक 48.86 फीसदी मतदान

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो समेत चार को मिली राहत,...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो को सोमवार को अदालत से बड़ी राहत मिली। धनबाद एमपी/एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश दुर्गेश चंद्र...

Patna Ganesh Utsav 2026: गणेश उत्सव में शामिल हुए CM सम्राट...

Patna Ganesh Utsav 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सोमवार को पटना में महाराष्ट्र मंडल की ओर से आयोजित श्रीगणेश उत्सव पूजा में शामिल हुए। सरपेंटाइन...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan: बिहार के सरकारी अस्पतालों में बड़ा बदलाव,...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan, पटना: बिहार के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को बेहतर और सुविधाजनक माहौल उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने...