अवैध लॉटरी से जुड़े 8 धंधेबाज चढ़े भौरा पुलिस के हत्थे, 500 लॉटरी और नगद बरामद

झरिया: अगर आप भी लॉटरी का टिकट खरीद कर रातोंरात मालामाल होने के सपने देख रहे है, तो जरा सावधान हो जाइए। क्योंकि अन्य उत्पादों की तरह ही लॉटरी का भी डी माल (डुप्लीकेट) झरिया कोयलांचल में घूम रहा है। जिससे असली और नकली में फर्क करना आप भूल जाएंगे और आपको अपनी गाढ़ी कमाई की चपत लग सकती है। ऐसे ही एक गिरोह का भौरा पुलिस ने पर्दाफाश किया है। झरिया के भौरा ओपी पुलिस ने छापेमारी कर 8 लॉटरी धंधेबाजों को धर दबोचा। अवैध लॉटरी के धंधेबाजों के पास से पुलिस ने 500 लॉटरी और नगद बरामद किया है।

सभी को भेजा गया जेल

भौरा ओपी प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि सूचना मिल रही थी कि भौरा ओपी क्षेत्र के दुर्गा मंदिर के समीप एक मकान में कुछ लोग अवैध लॉटरी का कारोबार कर रहे है। जिसके बाद एक टीम बनाकर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान 8 लोगों को पकड़ा गया है। उनके पास से लॉटरी टिकट समेत नगद बरामद किया गया है। कार्यवाही के बाद सभी आरोपियों को जेल भेजा गया।

लॉटरी का धंधा प्रतिबंधित होने के बावजूद कारोबारी बेखौफ

जानकारी के अनुसार लॉटरी का धंधा प्रतिबंधित होने के बावजूद कारोबारी बेखौफ हैं। प्रतिबंध के बाद भी झरिया में अवैध लॉटरी का धंधा फल-फूल रहा है। शहर में कई धंधेबाज इस कारोबार से जुड़े हुए हैं। पुलिस ऐसे लोगों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। झरिया चिल्ड्रेन पार्क, पोद्दार पाड़ा, बाटा मोड़, बलियापुर स्टैंड, बनियाहीर आसपास लोदना मोड़, तिसरा, पाथरडीह मोहन बाजार,लोको बाजार सहित विभिन्न चौक-चौराहों पर लॉटरी खरीदते-बेचते आसानी से लोग देखे जा सकते हैं। अवैध लॉटरी के मुख्य धंधेबाज झरिया उपर कुल्ही का समीर अहमद है। पूर्व में अवैध लॉटरी मामले में जेल भी जा चुका है। झरिया ऊपर कुल्ही में एक ओर नाम आ रहा है जिसका मनोवर बताया जा रहा हैं। मनोवर भी धीरे धीरे अवैध लॉटरी कारोबार में पांव पासर रहा है।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!
Follow 22Scope Channel Get Breaking Updates