80 उत्कृष्ट विद्यालय (स्कूल ऑफ एक्सीलेंस) के 800 शिक्षकों को मिलेगा प्रशिक्षण, कार्य योजना तैयार

रांचीः राज्य भर के 80 उत्कृष्ट विद्यालय (स्कूल ऑफ एक्सीलेंस) में सीबीएसई के तर्ज पर पढ़ाई शुरू होने के उपरांत मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के निर्देश पर अब शिक्षकों को प्रशिक्षित किए जाने की कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। यह आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 21 अगस्त से 13 अक्तूबर 2023 तक जेसीईआरटी रातू रांची में आयोजित होगा। इन शिक्षकों को अजीम प्रेमजी फाउण्डेशन द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा ताकि बदलते समय के अनुरूप बच्चों को और गुणवत्त शिक्षा दी जा सके।

800 शिक्षकों को मिलेगा प्रशिक्षण

80 उत्कृष्ट विद्यालयों के शिक्षकों के लिए विभिन्न चरणों में आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम चरण में प्रत्येक विद्यालय से 10 शिक्षकों को प्रशिक्षण दी जायेगी। इस प्रकार कुल 800 शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जायेगा। कुल पांच बैच में शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। पहले बैच को 21-25 अगस्त, दूसरे बैच 11-15 सितम्बर, तीसरे बैच को 18-22 सितम्बर, चौथे बैच को 03-07 अक्टूबर एवं पांचवें बैच को 09-13 अक्टूबर 2023 तक प्रशिक्षण मिलेगा। इस प्रशिक्षण से पूर्व हर स्कूल के दो शिक्षकों को हर्ष जोहार के जरिए प्रशिक्षण मिल चुका है।

प्रशिक्षण प्राप्त हेडमास्टर कर रहे बच्चों का मार्गदर्शन

मुख्यमंत्री के निर्देश पर इससे पूर्व 80 उत्कृष्ट विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों का ऑनलाइन प्रशिक्षण दो चरणों में नेशनल सेंटर फॉर स्कूल लीडरशिप द्वारा कराया जा चुका है। 80 उत्कृष्ट विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों का दो चरण में प्रशिक्षण अजीम प्रेमजी फाउंडेशन द्वारा पूर्ण कर लिया गया है। जनवरी 2023 में प्रधानाध्यापकों में क्षमता वर्धन हेतु आईआईएम, रांची एवं आईआईएम अहमदाबाद द्वारा 15 प्रधानाध्यापकों को प्रशिक्षण दिया गया। अब शिक्षकों को विभिन्न चरणों में प्रशिक्षण देने का कार्य शुरू हो रहा है।

Saffrn

Trending News

RIMS NEET Coaching Update: गरीब छात्रों के लिए बड़ा फैसला, अब...

रिम्स ने NEET कोचिंग योजना में बड़ा बदलाव किया, अब झारखंड के सभी स्कूलों के गरीब छात्र कर सकेंगे आवेदन, सीनियर रेजिडेंट की सूची...

Ranchi Gas Supply Update: गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट तैनात, अब घर-घर...

 रांची में गैस संकट के बीच प्रशासन सख्त, सभी एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट तैनात, घर-घर डिलीवरी अनिवार्य, गड़बड़ी पर होगी कार्रवाई।Ranchi Gas Supply Update रांची:...

CNLU Moot Court 2026: पटना में राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन, 52...

पटना के CNLU में राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का आयोजन, 52 टीमों की भागीदारी, दिल्ली विश्वविद्यालय विजेता घोषित।CNLU Moot Court 2026 पटना: सूचना...

Ramgarh Blast Incident: हेसला इस्पात प्लांट की चिमनी में धमाका, 9...

रामगढ़ के हेसला स्थित इस्पात प्लांट में जोरदार धमाका, 9 मजदूर घायल, कई की हालत गंभीर, ग्रामीणों ने फैक्ट्री गेट पर शुरू किया विरोध।Ramgarh...

Ranchi Naxal Case: प्रशांत बोस का शव लेने पहुंचा शख्स सत्यापन...

 रांची के होटवार जेल में प्रशांत बोस का शव लेने पहुंचा व्यक्ति सत्यापन से पहले फरार, प्रशासन ने बढ़ाई सतर्कता, जानिए पूरा मामला।Ranchi Naxal...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img