हॉस्टल से फरार 8वीं कक्षा की छात्र की तालाब में डूबने से मौत

बांका : बिहार के बांका में हॉस्टल से फरार आठवीं कक्षा की छात्र की तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। स्कूल के विरुद्ध केस दर्ज करवाने को लेकर सड़क जाम कर परिजनों ने हंगामा किया। स्थानीय पुलिस ने समझा बूझकर मामले को शांत कराया।परिजनों ने हॉस्टल के विरुद्ध लापरवाही का आरोप लगाया है। शव तालाब से इनकार कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां डॉक्टर ने देखते ही मृत्य घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार खैरा गांव स्थित सक्सेस साइंस आवासीय स्कूल में नवादा थाना क्षेत्र के धायहरना गोनिवासी कमलेश्वर साह का 15 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार सक्सेस साइंस आवासीय स्कूल में रहकर पढ़ाई करता था। स्कूल विभाग के लापरवाहियों के कारण प्रिंस कुमार हॉस्टल से अचानक फरार होकर मिर्जापुर गांव स्थित तालाब में स्नान करने के लिए चला गया था। स्कूल के स्टाफ सहित परिजन प्रिंस का काफी खोजबीन कर रहे थे। लेकिन कुछ पता नहीं चल पा रहा था। आसपास के लोगों द्वारा जानकारी के बाद पता चला कि तालाब में डूब गया है।

स्थानीय पुलिस को सूचना देने के बाद मौके पर एसआई मनोज झा पुलिस बल के साथ पहुंचकर तालाब के अंदर डूबे हुए छात्र को बाहर निकला गया। मृतक छात्रा के पिता कमलेश्वर साह व मां राधा देवी सहित आक्रोशित लोगों ने भागलपुर-हंसडीहा सड़क मार्ग पर उक्त स्कूल के विरुद्ध केस दर्ज करने को लेकर सड़क जाम कर हंगामा करने लगे। जिसके बाद मौके पर थाना अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचकर मृतक के परियों को समझा बूझकर आश्वासन के बाद जाम को हटाया गया।

मृतक के पिता ने बताया कि स्कूल विभाग की लापरवाही के कारण मेरे बेटे की मौत हुई है। आखिर हॉस्टल से मेरा पुत्र कैसे फरार हो गया। इतना कहते ही सभी दहाड़ मार कर रोने लगे। रजौन थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के परिजन के द्वारा आवेदन के अनुसार मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

दीपक कुमार सिंह की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Hazaribagh की जघन्य घटना पर राष्ट्रीय महिला आयोग जांच के लिए...

Hazaribagh: नाबालिग बच्ची की संदिग्ध मौत के मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने स्वतंत्र संज्ञान लेते हुए कलारूप अपनाया है आयोग की अध्यक्ष विजया...

इंडिया स्किल्स में Bihar का शानदार प्रदर्शन, 3 गोल्ड समेत 8...

Patna: इंडिया स्किल्स 2025-26 नेशनल प्रतियोगिता के समापन समारोह का आयोजन इंडिया एक्सपो मार्ट, नोएडा में किया गया। जिसमें बिहार सरकार के युवा, रोजगार...

टैक्स कलेक्शन में रिकार्ड उछाल, बिहार का राजस्व 43,324 करोड़ पहुंचा

Patna: वाणिज्य कर विभाग के मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने गुरुवार को कहा कि विभाग ने वित्त वर्ष 2025-26 में जीएसटी, वैट और अन्य...

बिहार का Makhana बन चुका है ब्रांड, अब विदेशों में भी...

Patna: वित्तीय वर्ष 2025-26 में बिहार का मखाना राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक मजबूत ब्रांड के रूप में उभरा है। यह वह समय...

Bihar में बाढ़ सुरक्षा पर बड़ा फैसला, 384 योजनाओं के लिए...

Patna: Bihar राज्य बाढ़ नियंत्रण पर्षद की 66वीं बैठक में बाढ़ वर्ष 2026 के पूर्व पूर्ण कराए जाने वाली कुल 384 अद्द बाढ़ सुरक्षात्मक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img