Patna में एक महीने में चोरी की 9 घटना, पुलिस ने चार को दबोचा…

पटना: राजधानी पटना में पुलिस ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। पुलिस ने राजधानी पटना में चोरी करने वाले एक गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से सोना चांदी समेत कई सामान बरामद किया है। इस दौरान पुलिस ने चोरी का एक लाइसेंसी पिस्टल भी बरामद किया है। मामले में सिटी एसपी सेंट्रल स्वीटी सेहरावत ने कहा कि पिछले 9-10 जनवरी से पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र में अब तक पटना में चोरी के 9 मामले सामने आये।

चोर घरों को निशाना बनाते थे और उनके घर से लाखो की संपत्ति की चोरी करते थे। पहला मामला सामने आने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई थी और अब पुलिस ने चार चोरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार चोरों के पास से पुलिस ने सोना चांदी समेत कई सामान बरामद किया है। सिटी एसपी सेंट्रल ने बताया कि गिरफ्तार चोरों की पहचान फतुहा निवासी गोलू कुमार, शिवम कुमार, पटना सिटी के खाजेकला निवासी रोहित कुमार और रवि कुमार के रूप में की गई है।

गोलू, शिवम और रोहित मेहंदीगंज में किराये के मकान में रहते थे जबकि रवि कुमार का मालसलामी में आभूषण का दुकान है। सभी चोर दिन में ऐसे बंद घरों की रेकी करते थे जहां सुरक्षाकर्मी नहीं होते थे और रात में फिर कटर से काट कर घर में घुसते थे और महंगे सामान की चोरी करते थे।

पुलिस ने गोलू कुमार के पास एक पिस्टल, तीन कारतूस, करीब 62 हजार रूपये नकद, सोना-चांदी का जेवर, घड़ी, लैपटॉप, दो टीवी और कुछ ट्राली बैग बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि चोरी की घटना में प्रयुक्त कटर भी बरामद किया गया है। गिरफ्तार चोरों का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। मामले में पुलिस एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    Lalu के भोज में जाना चाहते हैं दिलीप जायसवाल, सीएम नीतीश को लेकर कहा…

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

Patna Patna Patna Patna Patna

Patna

 Mental Health Awareness Bihar:बिहार में 10 से 16 अक्टूबर तक चलेगा...

 बिहार में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर 10 से 16 अक्टूबर तक ‘मन जागृति’ अभियान चलेगा। स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम होंगे और टेली मानस...

Abhijeet Deepke Detained: एयरपोर्ट पर फ्लाइट के अंदर से हिरासत में...

 अभिजीत दीपके को एयरपोर्ट पर फ्लाइट के भीतर से हिरासत में लिए जाने की खबर है। CJP के नेता सौरभ दास और आशुतोष शाखा...

Dhruv Rathee Detained: गुरुग्राम में घर से हिरासत में लिए गए...

 यूट्यूबर ध्रुव राठी को गुरुग्राम के सेक्टर 56 स्थित आवास से हिरासत में लिए जाने की खबर है। दिल्ली में CJP के प्रदर्शन से...