Patna पुलिस ने चोरी के आरोप में 3 को दबोचा, चोरी के बाद खरीदा था मोबाइल और साइकिल…

पटना: राजधानी Patna के चित्रगुप्त नगर थाना की पुलिस ने चोरी कांड का सफल उद्भेदन कर लिया है साथ ही तीन आरोपी को गिरफ्तार भी किया है। मामले में एएसपी अभिनव ने बताया कि सीसीटीवी के माध्यम से चोरी के एक आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया गया है जबकि उसकी निशानदेही पर दो अन्य चोरों को भी पकड़ा गया है। गिरफ्तार किये गए सभी आरोपियों ने चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है।

Patna एएसपी ने बताया कि चोरों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उन लोगों ने चोरी के बाद जेवर बेचने के लिए प्रिंस और रोहित को दिया लेकिन वह नहीं बिक सका तो फिर उन लोगों ने बाकरगंज क्षेत्र में चंदन और अमृत नामक दो युवको को चालीस हजार रूपये में बेच दिया। जेवर से मिले रूपये तीनों युवकों ने आपस में बंट लिया जिसमें एक चोर ने एक मोइले खरीदा तो दूसरे ने 6 हजार का साइकिल।

गिरफ्तार चोरों ने अपनी पहचान सुरज कुमार, प्रिंस और रोहित के रूप में बताया। पुलिस ने गिरफ्तार किये गए चोरों की निशानदेही पर 20 हजार रूपये, चोरी के रूपये से खरीदे गए मोबाइल और साइकिल भी बरामद कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन के साथ ही आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। एएसपी ने बताया कि ये लोग अपनी नशे की लत की वजह से चोरी करते थे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें –  Bihar में विधानसभा चुनाव से पहले होगा यह चुनाव, निर्वाचन आयोग ने शुरू की तैयारी…

Patna से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

IT मैनेजर ने सीखे AI के तकनीकी गुर, विभागों में कामकाज...

पटना : सामान्य प्रशासन विभाग के बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसायटी की ओर से सोमवार को बिहार आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) मिशन के तहत एकदिवसीय...

मंत्री संजय पासवान ने पंजाब की इंडियन सुक्रोज मिल पहुंचकर लिया...

पटना : गन्ना उद्योग विभाग के मंत्री संजय पासवान ने सोमवार को पंजाब के मुकेरियां में स्थित इंडियन सुक्रोज लिमिटेड का दौरा किया। उन्होंने...

अब सपनों की उड़ान नहीं रुकेगी, 5.65 लाख बेटियों को मिलेगा...

पटना : बिहार की बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने और उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री सम्राट...