चोरी के 48 घंटे के अंदर पुलिस ने चार चोरों को दबोचा, चोरी का सामान भी बरामद…

पूर्वी चंपारण: पूर्वी चंपारण के जिला मुख्यालय मोतिहारी में चोरी कांड का पुलिस ने महज 48 घंटे के अंदर उद्भेदन कर लिया। पुलिस ने चोरी के चार आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए चोरी के जेवर, नकद, मोबाइल और अन्य कागजात बरामद कर लिया है। मामले में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि चोरों ने बीते दिन नगर थाना क्षेत्र के श्रीकृष्ण नगर मोहल्ला में चोरों ने सुदिष्ट नारायण ठाकुर के घर में टला तोड़ कर 7 लाख रूपये मूल्य के गहने, 50 हजार रूपये नकद, एक बैग और उसमें रखे जरूरी दस्तावेज चोरी कर ली थी।

यह भी पढ़ें – रांची से 30 लाख रुपये के आईफोन चुराए, पूर्वी चंपारण में बेचते हुए गिरफ्तार

चोरी की जानकारी मिलने के बाद एक टीम गठित कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई। पुलिस ने छानबीन के दौरान महज 48 घंटे के अंदर रघुनाथपुर थाना क्षेत्र से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जिनके पास से चोरी के जेवर, नकद समेत दस्तावेज भी बरामद कर लिया। हालांकि चोरी कांड का मास्टरमाइंड अभी भी फरार चल रहा है। पुलिस ने गिरफ्तार चोरों को जेल भेज आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    अब बिहार में ले सकेंगे लक्ष्मण झूला का आनंद, नीतीश सरकार ने…

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट

Vehicle Pollution Rule: ज्यादा धुआं छोड़ने पर बाइक-स्कूटर की Power घटेगी,...

ज्यादा धुआं छोड़ने वाली बाइक और स्कूटर की पावर घट सकती है। सरकार और वाहन उद्योग Force Repair सिस्टम पर काम कर रहे हैं,...

Chamber Election 2026-27: चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव के लिए 31 अगस्त...

रांची चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव 2026-27 के लिए 31 अगस्त से नामांकन शुरू होगा। 3 सितंबर तक नाम वापसी और 13 सितंबर को मतदान...

Jharkhand Panchayat Election 2027: OBC Reservation के लिए Triple Test को...

पंचायत चुनाव 2027 से पहले OBC Reservation के लिए Triple Test कराने को पिछड़ा वर्ग आयोग तैयार है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद प्रक्रिया...