झारखंड में 2000 रूपय के 92 प्रतिशत नोट बैंकों में वापस

रांची: झारखंड में 2000 रूपय के 92 प्रतिशत नोट बैंकों में वापस लौट आये है। शनिवार को नोट वापस करने का आखरी दिन था।

जो जानकारी मिली है उसके अनूसार झारखंड में कुल 40,000 करोड़ रूपये के 2000 के नोट चलन में थे जिसमें से 36800 करोड़ रूपये वापस हो चुके है।3,200 करोड़ रूपये बाकी है।

पहले नोट वापसी की तारीख 30 सितंबर था इसको फिर सात अक्टूबर तक के लिए बढ़ाया गया था। इस से पहले एक सप्ताह में केवल दो प्रतिशत नोट वापस हुए थे।

Share with family and friends: