XLRI कॉलेज कैंपस को बम से उड़ाने की मिली धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

Jamshedpur: झारखंड में बीते दो दिनों से कई जगहों को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। बोकारो,जामताड़ा कोर्ट के बाद अब शिक्षण संस्थान को भी ये धमकी मिली है। बता दें जमशेदपुर के XLRI कॉलेज कैंपस को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है।

मेल के जरिए दी गई धमकी

बता दें XLRI प्रबंधन को मेल पर ये धमकी मिली है। मिली जानकारी के अनुसार कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी मिली जिसमें रात 12 बजे तक XLRI कॉलेज कैंपस को खाली कराने की बात कही गई। कहा गया कि कॉलेज नहीं खाली हुआ तो पाकिस्तान से ड्रोन बम के माध्यम से कॉलेज को उड़ाया जाएगा। बता दें ये  धमकी मिलते ही जिला पुलिस पूरी तरह से एक्शन में आ गई।

सूचना मिलते ही पहुंची जिला प्रशासन

धमकी की सूचना मिलने के बाद स्पेशल ब्रांच, डॉग स्क्वाड की टीम के साथ जिला पुलिस के कई बड़े अधिकारी कॉलेज पहुंचे।  XLRI कॉलेज की चप्पे-चप्पे पर जांच अभियान शुरू की गई। कॉलेज कैंपस में देश-विदेश के कई छात्र-छात्राएं मैनेजमेंट की पढ़ाई के साथ कॉलेज कैंपस में  रहते हैं।

सिटी एसपी ने क्या कहा-

वही इस मामले में सिटी एसपी ने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है,  जिला पुलिस और स्पेशल ब्रांच की टीम लगातार पूरे कॉलेज कैंपस की जांच कर रही है, कॉलेज प्रबंधन और छात्र-छात्राओं को पैनिक होने की जरूरत नहीं है, जांच कि जा रही है, उसके पीछे कौन है उसकी भी जांच की जा रही है, धमकी मिलने के बाद कॉलेज कैंपस की सुरक्षा बढ़ाई गई है l

 

 

 

 

 

 

 

 

Jio 6G Technology: AI से मेडिकल तक बदल सकती है डिजिटल...

Jio 6G Technology: भारत में अगली पीढ़ी की दूरसंचार तकनीक 6G को लेकर तैयारियां तेज हो रही हैं। टेलीकॉम कंपनी जियो ने इंडिया मोबाइल...

Bihar Yuva Udyami Yojana: पेपर प्लेट का कारोबार शुरू कर आत्मनिर्भर...

Bihar Yuva Udyami Yojana: बिहार सरकार की मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत पश्चिमी चंपारण जिले के सूरज कुमार मिश्रा ने स्वरोजगार की राह...

IND vs WI Match Weather: रांची में बादल और बारिश की...

IND vs WI Match Weather, रांची: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार, 9 अक्टूबर को रांची...