Advertisment

मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान मधेपुरा जिले को दी 302 करोड़ की योजनाओं की सौगात, 158 योजनाओं का उद्घाटन

मधेपुरा : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज समृद्धि यात्रा के क्रम में मधेपुरा जिले में विभिन्न योजनाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से प्रगति यात्रा के दौरान की गई घोषणाओं के क्रियान्वयन के संबंध में जानकारी ली और कार्य तेजी से पूर्ण करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने मधेपुरा पुलिस लाइन के प्रशासनिक एवं आवासीय भवनों का फीता काटकर उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम स्थल से रिमोट के माध्यम से शिलापट्ट अनावरण कर मधेपुरा जिले के लिए 86 करोड़ रुपए की लागत से 137 योजनाओं का शिलान्यास एवं 216 करोड़ रुपए की लागत से 158 योजनाओं का उद्घाटन किया।

मुख्यमंत्री ने इसी परिसर में लगाए गए विभिन्न विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण किया

मुख्यमंत्री ने इसी परिसर में लगाए गए विभिन्न विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जीविका दीदियों द्वारा क्रियान्वित विभिन्न कार्यों एवं उत्पादों की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने जीविका दीदियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि आप लोग इसी तरह से काम करते रहिए और आगे बढ़ते रहिए। जीविका दीदियों ने भी मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि हम सब आपकी बदौलत ही आगे बढ़ रहे हैं। हम सब जीविका दीदियां इसके लिए आपका आभार व्यक्त करते हैं।

CM Madhepura 1 22Scope News

मुख्यमंत्री ने जीविका द्वारा संपोषित 15 हजार 748 स्वयं सहायता समूह की जीविका दीदियों को 176 करोड़ की राशि का सांकेतिक चेक प्रदान किया

मुख्यमंत्री ने जीविका द्वारा संपोषित 15 हजार 748 स्वयं सहायता समूह की जीविका दीदियों को 176 करोड़ रुपए की राशि का सांकेतिक चेक प्रदान किया। उन्होंने मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के लाभुकों को चाबी प्रदान किया। साथ ही मुख्यमंत्री मछुआ कल्याण योजना के 60 लाभुकों को 8 लाख 70 हजार रुपए का सांकेतिक चेक प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने जिला दिव्यांग सशक्तीकरण योजना के तहत दिव्यांगजनों को बैट्री चालित ट्राई साइकिल की चाबी प्रदान की। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण नियम के तहत प्रत्येक को चार लाख 12 हजार रुपए का अनुदान दान प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आयुष्मान कार्ड के लाभार्थियों को भी आयुष्मान कार्ड प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया और उत्पादों/कार्यों को देखा। मुख्यमंत्री ने स्टॉल निरीक्षण के दौरान जिले में कराए जा रहे विभिन्न विकासात्मक कार्यों के बारे में भी अधिकारियों से जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

CM Madhepura 2 22Scope News

मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान मधेपुरा जिले से संबंधित विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की

मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज समृद्धि यात्रा के दौरान मधेपुरा के बी०एन०एम०यू० नॉर्थ कैंपस परिसर में जिले से संबंधित विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने प्रगति यात्रा के दौरान घोषित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली। समीक्षा बैठक के दौरान मधेपुरा के जिलाधिकारी श्री अभिषेक रंजन ने प्रगति यात्रा से संबंधित योजनाओं, सात निश्चय-2 की योजनाओं तथा सात निश्चय-3 की योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में प्रस्तुतीकरण के माध्यम से मुख्यमंत्री को विस्तृत जानकारी दी। जिलाधिकारी ने जिले में किए जा रहे अन्य विकास कार्यों की भी जानकारी दी।

CM Madhepura 3 22Scope News

मुख्यमंत्री ने कहा- प्रगति यात्रा से संबंधित जिन योजनाओं की स्वीकृति दी गई है, उनका क्रियान्वयन तेजी से करें

समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रगति यात्रा से संबंधित जिन योजनाओं की स्वीकृति दी गई है, उनका क्रियान्वयन तेजी से करें। सात निश्चय-2 के तहत जो योजनाएं चलाई जा रही हैं उनका बेहतर ढंग से क्रियान्वयन करें। उन्होंने कहा कि सात निश्चय-3 के तहत जो योजनाएं निर्धारित की गई हैं उस पर बेहतर ढंग से कार्य शुरू करें। अधिकारी पूरी प्रतिबद्धता और संवेदनशीलता के साथ योजनाओं को तेजी से क्रियान्वित कर पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि सरकार लोगों के हित में कार्य कर रही है, उसके लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। सरकार द्वारा जनहित में किए गए कार्यों को जनता तक पहुंचाएं।

CM Madhepura 4 22Scope News

हमारी सरकार ने अगले 5 वर्षों में एक करोड़ युवाओं को नौकरी एवं रोजगार देने का लक्ष्य रखा है – नीतीश कुमार

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने अगले पांच वर्षों में एक करोड़ युवाओं को नौकरी एवं रोजगार देने का लक्ष्य रखा है। राज्य में उद्योग लगाने और स्वरोजगार करने वालों को कई प्रकार की सुविधायें देकर सरकार उन्हें प्रोत्साहित कर रही है। बिहार में उद्योग लगाने के लिए उद्यमियों को विशेष आर्थिक पैकेज दिया जा रहा है इससे राज्य में उद्योग लगाने वाले उद्यमियों को काफी मदद मिलेगी। उद्योग लगाने के लिये सभी जिलों में सुविधायें दी जा रही हैं। राज्य सरकार का उद्देश्य है कि बिहार में उद्योगों को और ज्यादा बढ़ावा मिले, बिहार के युवा दक्ष एवं आत्मनिर्भर हों व उन्हें अधिक से अधिक रोजगार मिल सके एवं उनका भविष्य सुरक्षित हो। उन्होंने कहा कि स्टार्टअप नीति बनाई गई है ताकि युवा अपना रोजगार शुरू कर सकें। हमारे राज्य के युवा दक्ष और सक्षम हों इसके लिए हमलोग कार्य कर रहे हैं।

CM Madhepura 5 22Scope News

हमलोगों ने राज्य को देश के सर्वाधिक विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल करने हेतु सात निश्चय-3 के कार्यक्रमों को लागू किया है – मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमलोगों ने राज्य को देश के सर्वाधिक विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल करने हेतु सात निश्चय-3 के कार्यक्रमों को लागू किया है। सात निश्चय-3 के सातवें निश्चय सबका सम्मान-जीवन आसान का मकसद राज्य के सभी नागरिकों के दैनिक जीवन में आने वाली कठिनाइयों को कम कर उनके जीवन को और भी आसान बनाना है। इसे लेकर हमलोग लगातार काम कर रहे हैं। हमलोग राज्य के सभी नागरिकों की सुविधाओं का ख्याल रख रहे हैं। उनके जीवन को आसान और विकसित बनाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। सभी अधिकारी संवेदनशीलता के साथ योजनाओं को क्रियान्वित करें ताकि बिहार देश के सर्वाधिक विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल हो सके।

CM Madhepura 6 22Scope News

CM नीतीश के साथ डिप्टी सीएम, कई मंत्री, विधायक व कई अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री सह जिले की प्रभारी मंत्री लेसी सिंह, विधान पार्षद ललन सर्राफ सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, पुलिस महानिदेशक विनय कुमार, सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. बी राजेंदर, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, कोसी प्रमंडल के आयुक्त राजेश कुमार, कोसी प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक कुमार आशीष, मधेपुरा के जिलाधिकारी अभिषेक रंजन और पुलिस अधीक्षक डॉ. संदीप सिंह सहित अन्य वरीय अधिकारी मौजूद थे।

CM Madhepura 7 22Scope News

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान सुपौल जिले को दी 570 करोड़ की सौगात

रमण कुमार की रिपोर्ट

Highlights

Gumla Fake GK Drawing Competition: नगर परिषद के नाम पर GK-Drawing...

Gumla Fake GK Drawing Competition: गुमला नगर परिषद के नाम पर कथित तौर पर आयोजित "GK/ड्राइंग ओलंपियाड प्रतियोगिता-2026" को लेकर विवाद खड़ा हो गया...

Jharkhand IFMS Bank PAN Verification: सरकारी भुगतान में फर्जीवाड़ा रोकने की...

Jharkhand IFMS Bank PAN Verification: राज्य के खजाने से धोखाधड़ी करके पैसे निकालने से रोकने के लिए, झारखंड के वित्त विभाग ने 'इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल...

JPSC JSSC Student Protest: छात्र आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा...

JPSC JSSC Student Protest: झारखंड में JPSC और JSSC के खिलाफ चल रहे छात्र विरोध प्रदर्शनों के बीच, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने...