GAYA: गया के अर्श अस्पताल में उस वक्त सभी दंग रह गये
जब एक युवक और युवती ने आईसीयू के बाहर शादी रचाई.
सभी की जुबान पर एक ही सवाल था कि
ना मंदिर, ना ही मंडप, ना सात फेरे, आखिर ऐसी क्या मजबूरी थी
कि अस्पताल के आईसीयू गेट के बाहर शादी करनी पड़ी.

मरती मां की ईच्छा पूरी करने के लिए की शादी
अस्पताल के आईसीयू के गेट पर शादी करने की वजह थी युवती की मरती मां की अंतिम ईच्छा को पूरा करना. मरती मां की अंतिम ईच्छा थी कि उसकी बेटी की शादी उसकी आंखों के सामने ही हो जाये. इसलिए आनन-फानन में शादी करा दी गई. इस मौके पर घर वालों के साथ अस्पताल के कर्मी मौजूद रहे।

‘शादी की खुशियों से पहले ही हुई सबकी आंखें नम’
दरअसल, आईसीयू में हुई यह अनोखी शादी गया जिले के मजिस्ट्रेट कॉलोनी के सामने स्थित अर्श हॉस्पीटल में कराई गई. बताया गया कि गुरारू प्रखंड के बाली गांव निवासी ललन कुमार की पत्नी पूनम कुमारी वर्मा कई दिनों से बीमार थी. सीरियस होने के बाद उन्हें गया के अर्श हास्पिटल गया में भर्ती कराया गया.
‘अपनी आँखों के सामने ही बेटी की शादी कराना चाहती थी माँ’
डॉक्टरों ने कहा कि मरीज की हालत गंभीर है और किसी भी समय मौत हो सकती है. ऐसी हालत में मरीज पूनम कुमारी वर्मा ने परिजनों के सामने उनकी बेटी चांदनी कुमारी की शादी उनके जीवित रहते करने की ईच्छा जताई. जिसके बाद आईसीयू के बाहर ही शादी करा दी गई.
इंगेजमेंट से एक दिन पहले हुई शादी
परिजनों ने बताया कि चांदनी कुमारी का इंगेजमेंट 26 दिसंबर को गुरुआ प्रखंड के सलेमपुर गांव निवासी भारतीय सेना से सेवानिवृत्त विद्युत कुमारअंबेडकर एवं नीलम कुमारी के इंजीनियर पुत्र सुमित गौरव के साथ होना तय था, लेकिन लड़की की मां की जिद के कारण दोनों की शादी इंगेजमेंट की निर्धारित तिथि के एक दिन पहले ही कर दी गयी. दुखद बात यह रही कि शादी के महज दो घंटे बाद ही लड़की की मां का निधन हो गया.
सुमित गौरव के चाचा अजीत कुमार लोहिया ने वर और वधू को
शपथ पत्र पढ़वाकर शादी संपन्न करवाया. मौके पर
शैलेन्द्र कुमार मंडल, कुमारी शर्मिला टैगोर, कुमारी प्रमिला टैगोर,
मणिभूषण, ज्योति, गुनगुन व जदयू नेता अरविंद कुमार वर्मा
सहित दर्जनों लोग मौजूद थे। शादी होने के महज कुछ घंटों बाद ही मां की मौत हो गई.
रिपोर्ट: आशीष
- India Mobile Congress 2026: बिहार ने दिखाई डिजिटल ताकत, IT Ecosystem पर नीतीश मिश्रा का जोर
- Sudha Assam Expansion: असम में बढ़ा सुधा का कारोबार, अब एक लाख लीटर वाले प्लांट की तैयारी
- Patna Cinepolis Fine: ₹20 का पानी ₹50 में बेचना पड़ा भारी, सिनेपॉलिस-कोका कोला पर ₹85 हजार

















