बिना शादी के मां बनने के बाद घर से बाहर नहीं जाती थीं नीना गुप्ता, छलका दर्द

मुंबई : बिना शादी के मां- बॉलीवुड अभिनेत्री नीना गुप्ता आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. दिग्गज अदाकारा नीना गुप्ता की जिंदगी खुली किताब की तरह है. शुरुआती दिनों में उन्हें अपनी जिंदगी में कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा था. बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता और वेस्टइंडीज के क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स की प्रेम कहानी काफी सुखिऱ्यों में रही है. नीना गुप्ता अपनी प्रेगनेंसी को लेकर काफी चर्चा में रही हैं.

बिना शादी के मां: मसाबा है बेटी का नाम

दरअसल एक्ट्रेस बिना शादी के ही प्रेग्नेंट हो गईं और उन्होंने बच्चे को जन्म भी दिया. दोनों ने शादी नहीं की, पर उनकी एक बेटी है, मसाबा. एक्स बॉयफ्रेंड विवियन संग नीना गुप्ता का रिश्ता चाहे खत्म हो गया है. पर हर दूसरे इंटरव्यू में नीना से विवियन रिचर्ड्स संग उनकी लव स्टोरी, प्रेगनेंसी से जु़ड़ा सवाल पूछ ही लिया जाता है.

nina gupta1 22Scope News

एक्ट्रेस ने बताया अनुभव

अपना एक्सपीरियंस शेयर करते हुए नीना गुप्ता ने बताया कि उनके अच्छे और बुरे दोनों एक्सपीरियंस रहे थे. हालांकि वो मदरहुड एंजॉय कर रही थीं, मगर समाज के ताने भी सुन रही थीं. ये अजीब था क्योंकि वहां ढेर सारी खुशियों के साथ ढेर सारा दुख भी था. मसाबा को पाकर मैं बेहद खुश थी. लेकिन पूरे मीडिया और लोगों ने मेरी जिंदगी दयनीय बना दी थी. इसलिए मैं घर पर रहती थी. बाहर जाकर अपने बच्चे के साथ एंजॉय नहीं कर पाती थी.

मेरे मरने के बाद लोग ये कहेंगे

नीना गुप्ता ने ये भी बताया कि वे बागी नहीं हैं. एक्ट्रेस ने कहा- बस इसलिए कि मैंने बिना शादी किए बच्चा पैदा किया, जो भारत और बाहर देशों में कई महिलाओं ने ऐसा किया है, लेकिन मीडिया ने मुझे ‘बहादुर’ का टैग दिया. मेरी मौत के बाद हेडलाइन होगी- ‘‘नीना गुप्ता जिसने अपनी शर्तों पर जिंदगी दी, उनका निधन हो गया है.’’ लेकिन मैंने ऐसा कुछ नहीं किया.

Giridih Durga Puja News: डीसी-एसपी ने देर रात पूजा पंडालों का...

Giridih Durga Puja News: दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए गिरिडीह जिला प्रशासन सतर्क है। सुरक्षा व्यवस्था और...

Patna Durga Puja News: CM सम्राट चौधरी और भाजपा अध्यक्ष नितिन...

Patna Durga Puja News: दुर्गा पूजा, महानवमी और दशहरा के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन...

Bihar Green Cover: बिहार में ग्रीन एनर्जी और इको टूरिज्म को...

Bihar Green Cover, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि राज्य में पर्यावरण का संतुलन बनाए रखते हुए विकास कार्य तेजी...