Advertisment

एक्सिस बैंक के कैश वैन से 40 लाख की लूट, गार्ड को मारी गोली

मधुबनी : बिहार के मधुबनी बाटा चौक स्थित एक्सिस बैंक के बाहर कैश वैन से अपराधियों ने 40 लाख नगदी लूट कर गार्ड को गोली मारी और फरार हो गए. पाँच की संख्या में आए अपराधियों ने दिन दहाड़े भीड़-भाड़ वाले इलाके  में लूट को अंजाम दिया. बैंक के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज में सारी वारदात कैद हो गयी है.

 नगदी बैंक में जमा करने के लिए लाया जा रहा था, बैंक के गेट पर पहुँचते ही लुटेरों ने पैसा जमा करने आ रहे व्यक्ति को हथियार का भय दिखाकर बक्सा तोड़कर 40 लाख की बड़ी लूट को अंजाम दिया.

 बैंक के गार्ड ने जब विरोध किया तो अपराधियों ने गार्ड पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दी. खून से लथपथ गार्ड को दरभंगा डीएमसीएच रेफर किया गया जंहा उसकी मौत होने की ख़बर मिल रही है.

 इधर घटना की सूचना मिलते ही टाउन थाना की पुलिस हरकत में आ गई. घटनास्थल पर पुलिस कैंप कर रही है, और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. घटनास्थल पर पहुँचे एसपी सत्य प्रकाश ने बताया कि घटना को अंजाम देने वाले अपराधी जल्द पुलिस गिरफ्त में होंगे.

Tejashwi Yadav Raj Bhavan March: तेजस्वी यादव के नेतृत्व में RJD...

Tejashwi Yadav Raj Bhavan March: सीवान छात्र आंदोलन के दौरान हुई कथित AK-47 फायरिंग के मुद्दे को लेकर बुधवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव...

Sahibganj School Students Protest: साहिबगंज में स्कूल की बदहाली के खिलाफ...

Sahibganj School Students Protest: स्कूल में कथित अव्यवस्था और शिक्षकों की कमी से परेशान स्कूली बच्चों ने अब अपनी आवाज खुद उठाई है। बोरियो...

Sahibganj Brown Sugar Seized: साहिबगंज में 1 किलो से अधिक ब्राउन...

Sahibganj Brown Sugar Seized: जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1003 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन अंतरराज्यीय तस्करों...