आरटीआई कार्यकर्ता  विपिन अग्रवाल की गोली मारकर हत्या

मोतिहारी : हथियार बंद अपराधियों ने हरसिद्धि के आरटीआई कार्यकर्ता  विपिन अग्रवाल की गोली मारकर हत्या कर दी है, बताया जा रहा कि जब वो किसी काम से प्रखंड कार्यालय जा रहे थे तभी पहले से घात लगाये अपराधियों ने उनपर हमला बोलते हुए ताबड़तोड़ गोलियां चलायी. जिसके बाद स्थानीय लोग उन्हें अस्पताल लेकर आ रहे थे, इसी दौरान उनकी मौत हो गयी.

आपको बता दें कि विपिन अग्रवाल ने सूचनाधिकार कानून के जरिये करोड़ों के जमीन घोटालों का खुलासा किया था, जिसके बाद उन्हें लगातार धमकियां मिल रही थी. उन्होंने पुलिस से सुरक्षा भी मांगी थी, मगर उन्हें किसी तरह की सुरक्षा नहीं मिल पायी, पुलिस के रवैये से विपिन अग्रवाल के परिजन काफी नाराज नजर आये.

रिपोर्ट : ब्रजेश

Kailashpati Mishra Jayanti: अगले साल से राजकीय समारोह होगा आयोजन, CM...

Kailashpati Mishra Jayanti, पटना: प्रसिद्ध विचारक एवं राजनेता, गुजरात के पूर्व राज्यपाल और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री स्वर्गीय कैलाशपति मिश्र की जयंती के...

Jharkhand BJP Gajendra Singh Patel: Jharkhand BJP के नए प्रभारी गजेंद्र...

Jharkhand BJP Gajendra Singh Patel, रांची: झारखंड बीजेपी के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी सह राष्ट्रीय महामंत्री गजेंद्र सिंह पटेल सोमवार को दो दिवसीय दौरे पर...

Rupi Soren Remark: वायरल वीडियो के बाद बवाल, रूपी सोरेन पर...

Rupi Soren Remark, गढ़वा: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में गढ़वा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी...