Advertisment

बेगूसराय में बेखौफ बदमाश : भाजपा कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या

बेगूसराय में बेखौफ बदमाश : भाजपा कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या

बेगूसराय : बेगूसराय में बेखौफ बदमाश : भाजपा कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या- बेगूसराय में

बेखौफ बदमाशों ने भाजपा कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी.

घटना नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र के कुसमहोत गांव की है.

बताया जाता है कि भाजपा कार्यकर्ता अजय साह अपने घर पर थे

तभी उसके दूर के रिश्तेदार शांति नगर सूजा निवासी मनोज साह उसके घर पहुंचा,

जहां मृतक के परिजनों ने मनोज साह को केस में फरारी होने की वजह ठहरने से मना कर दिया.

इसी बात से नाराज मनोज साह,

अजय साह को लेकर घर के पास ले गया और अजय को गोली मार दी.

गंभीर हालत में अजय साह को जब तक सदर अस्पताल लाया गया तब तक उसकी मौत हो गई. परिजनों की मानें तो आरोपी मनोज साह हत्या के मामले में फरार था और वह अजय साह के घर पर पहुंचकर रहना चाह रहा था. हालांकि अजय साह भी शराब के मामले में फरार ही चल रहा था. इस पर भी तीन मामले पहले से दर्ज है.

जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना पर नीमा चांदपुरा थाना पुलिस सदर अस्पताल पहुंचकर परिजनों से मुलाकात कर पूछताछ कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है. बताया जा रहा है कि अजय साह का मनोज साह दूर का रिश्तेदार ही लगता है. आरोपी और मृतक दोनों पुलिस के नजरों में फरार चल रहा था.

फरार चल रहा था आरोपी

परिजनों का आरोप है कि मनोज साह फरारी अवस्था में अजय साह के घर में पहुंचा था जहां मृतक की पत्नी ने मनोज को ठहराने से इसलिए इंकार कर गई कि पुलिस उसे पकड़ने आ जाएगा. इसी बात से नाराज मनोज साहन ने अजय साह की गोली मारकर हत्या कर दी. फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है.

रिपोर्ट : सुमित

Durand Cup 2026: इंडियन एयर फोर्स ने डिफेंडर्स एफसी को 2-1...

Durand Cup 2026: रांची के बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में खेले गए 135वें डूरंड कप के एक मैच में, इंडियन एयर फ़ोर्स की फुटबॉल...

Palamu Railway Wagon Factory: क्या पलामू की बदलने वाली है किस्मत?...

Palamu Railway Wagon Factory: सांसद वीडी राम ने लोकसभा में नियम 377 के तहत एक अहम मुद्दा उठाया, जिसका मकसद पलामू संसदीय क्षेत्र में...

Fake Police Arrest Jamtara: देशी पिस्तौल, कारतूस और फर्जी पुलिस आईकार्ड...

Fake Police Arrest Jamtara: मिहिजाम पुलिस स्टेशन इलाके में पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ़्तार किया है, जिस पर पुलिस अफ़सर बनकर लोगों...